Search

 
 
 

Jamtara News: छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, 45 घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Jamtara News: श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए तालाबों एवं जलाशयों में अधिक गहराई वाले स्थानों को चिह्नित कर बांस और रस्सी से बैरिकेडिंग की जाएगी. घाटों पर गोताखोर संध्या और प्रातः अर्घ्य के दौरान विशेष रूप से तैनात रहेंगे.
 
उपायुक्त, जामताड़ा

Jamtara News: लोक आस्था का महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया. पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. 

 

डीसी ने जिलेवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठव्रतियों और श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ पूरी तत्परता से कार्य करने का निर्देश दिया है.

इसे भी पढ़ें:

जिले के दोनों नगर निकायों और सभी छह प्रखंडों में कुल 45 छठ घाट चिह्नित किए गए हैं. इनमें जामताड़ा, मिहिजाम, नारायणपुर, करमाटांड़, कुंडहित, नाला और फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न तालाब, नदी एवं जलाशय शामिल हैं. सभी चिह्नित घाटों पर साफ-सफाई, ब्लीचिंग पाउडर एवं चूने का छिड़काव, पहुंच पथ की मरम्मत और प्रकाश की व्यवस्था की जा रही है.

 

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए तालाबों एवं जलाशयों में अधिक गहराई वाले स्थानों को चिह्नित कर बांस और रस्सी से बैरिकेडिंग की जाएगी. घाटों पर गोताखोर संध्या और प्रातः अर्घ्य के दौरान विशेष रूप से तैनात रहेंगे. 

 

छठव्रतियों की सुविधा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए चेंजिंग रूम बनाए जा रहे हैं. इसके अलावा घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम लगाया जाएगा, जिसके माध्यम से सुरक्षा और स्वच्छता संबंधी आवश्यक सूचनाएं प्रसारित की जाएंगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही