Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

माइंस एवं क्रसर संचालकों को सुरक्षा प्रदान करे जिला प्रशासन : एसोसिएशन

Advertisement
Advertisement

चालान के फर्जीवाड़ा के विरुद्ध अभियान चलाने की घोषणा

Medininagar (Palamu): पलामू जिला माइंस एंड क्रसर एसोसिएशन ने जिले में संचालित सभी खदान व क्रसर संचालकों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है. एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश कुमार तिवारी ने बताया कि गुरुवारा को नौडीहा बाजार के झरहा में एक साजिश के तहत असामाजिक तत्वों ने माइंस संचालक पर हमला कर दिया था. अगर उनके द्वारा आत्मरक्षार्थ अपने लाईसेंसी हथियार से फायरिंग नहीं की जाती तो उनकी हत्या तक हो सकती थी. जहां तक सड़क क्षतिग्रस्त होने की बात है तो उक्त स्थान पर पिछले छह वर्षों से माइंस का संचालन किया जा रहा है. सड़क मरम्मति व पानी छिड़काव के लिए संचालक द्वारा एक स्थानीय युवक की नियुक्ति की गई है. लेकिन पिछले कुछ दिनों से कतिपय असामाजिक तत्वों द्वारा कोई ना कोई बहाना लगाकर कार्य को प्रभावित किया जा रहा है. एसोसिएशन ने जिला प्रशासन से इसकी जांच की मांग की है. बताया गया कि जिले के विकास में डीएमएफटी सहित अन्य फंडों से माइंस संचालक अपना योगदान दे रहे हैं. सरकारी राजस्व में भी इनका बड़ा योगदान रहता है. लेकिन कार्य को बंद कराकर सरकारी राजस्व को प्रभावित किया जा रहा है. वहीं एसोसिएशन ने जिले में फर्जी चालान पर खनिजों के परिवहन के मामले को गंभीरता से लिया है. अध्यक्ष सतीश तिवारी ने बताया कि एसोसिएशन द्वारा उक्त फर्जीवाड़ा के विरुद्ध अभियान शुरू कर इस कार्य में संलिप्त लोगों को चिन्हित करने का काम किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-clash-between-mine-operators-and-villagers-many-questions-arising/">पलामू

: माइंस संचालकों-ग्रामीणों के बीच झड़प, उठ रहे कई सवाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही