Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में ड्रग्स के खिलाफ बड़ा कैंपेन चलाकर युवाओं को जागरूक करेगा जिला प्रशासन

Ranchi : पुलिस अधीक्षक (शहर) रांची राजकुमार मेहता और अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) रांची उत्कर्ष कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाने की बैठक हुई. इस बैठक में रांची में ड्रग्स के विरुद्ध बड़ा कैंपेन चलाकर युवाओं को जागरूक करने पर रणनीति बनी. इसे भी पढ़ें -खरगे">https://lagatar.in/people-will-give-mandate-for-an-alternative-government-on-june-4-kharge/">खरगे

का दावा, चार जून को जनता वैकल्पिक सरकार का जनादेश देगी

स्कूली बच्चों व कॉलेज छात्रों की जागरूकता के लिए बनी योजना

रांची जिला में ड्रग्स के विरुद्ध बड़े कैंपेन चला कर छात्र/छात्राओं को युवाओं को जागरूक किया जाएगा. रांची जिला में ड्रग्स के विरुद्ध कैंपेन के लिए पुलिस उपाधीक्षक (कोतवाली) प्रकाश सोय को नोडल के रूप में नामित किया गया. एन.सी.बी. से संपर्क कर रांची जिला के सभी थानों में इससे संबंधित वर्कशॉप किया जाएगा. इस अभियान में सभी सरकारी/गैर सरकारी स्कूल/कॉलेज/NGO/ बुद्धिजीवी वर्ग/नुक्कड़ नाटक दलों को जोड़ा जाएगा. केन्द्रीय मनोचिकित्सक संस्थान (सीआईपी) रांची एवं राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण, स्कूलों और कॉलेजों के प्रधानाध्यापक/ प्रिंसिपल इस अभियान में नोडल अधिकारी के रूप में रहेंगे. इस अभियान में बड़े पैमाने पर डिजिटल कैंपेन चलाया जाएगा. वीडियो/गाने/जिंगल/पोस्टर/पैम्पलेट/ आदि के द्वारा प्रचार-प्रसार किया जाएगा.

राज्य सरकार से प्राप्त गाइडलाइन के अनुसार रणनीति तैयार की जाएगी

पुलिस अधीक्षक (शहर) रांची राजकुमार मेहता ने बैठक में कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को राज्य सरकार से रांची जिला को नशा मुक्त करने के लिए जो गाइड लाइन प्राप्त हुए हैं, उसके अनुसार रांची जिला को नशा मुक्त करने के लिए क्या-क्या रणनीति बनायी जा सकती है, इसको लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है. हमारी रणनीति के तहत रांची जिला के स्कूल/कॉलेज/बड़े शैक्षणिक संस्थान (सरकारी और निजी) के प्रिंसिपल को इस अभियान में जोड़ने का काम किया जाएगा. इसमें सीआईपी रांची/रिम्स/स्वयं सहायता समूह/ बुद्धिजीवी वर्ग/कई नुक्कड़ नाटक करने वालों को जोड़ा जाएगा और वृहद कैंपेन रांची में किया जाएगा.

नशा एक गंभीर बीमारी,युवाओं को ले रही गिरफ्त में

अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) रांची उत्कर्ष कुमार ने बैठक में कहा कि छात्र/छात्राओं/युवाओं में ड्रग्स एक बड़ा जंजाल है, जो युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है. यह युवाओं को इमोशनली, सोशली, इकोनॉमिकली कैंसर की तरह बर्बाद कर रहा है. इसको लेकर सभी स्टेक होल्डर को शामिल करते हुए एक बड़ा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें नशा के दुष्प्रभाव के बारे में विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी. बैठक में पुलिस उपाधीक्षक (HQ-1) अमर कुमार पांडेय, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्य-2) अरविन्द कुमार, पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली प्रकाश सोय, जिला शिक्षा अधीक्षक मिथलेश कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें -दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-water-crisis-atishi-blames-haryana-will-approach-sc/">दिल्ली

जल संकट : आतिशी ने हरियाणा को ठहराया जिम्मेवार, SC का रूख करने का निर्णय
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही