Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिम्स परिसर से रामनवमी जुलूस निकालने पर जिला प्रशासन लेगा अंतिम फैसला, बैठक में निर्णय

रिम्स प्रबंधन को रांची जिला प्रशासन की ओर से एक पत्र मिला है, जिसमें नॉर्थ कैंपस के पीछे रहने वाले लोगों के लिए बाउंड्री वॉल तोड़कर रामनवमी जुलूस निकालने के लिए मार्ग उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  रिम्स प्रबंधन को रांची जिला प्रशासन की ओर से एक पत्र मिला है, जिसमें नॉर्थ कैंपस के पीछे रहने वाले लोगों के लिए बाउंड्री वॉल तोड़कर रामनवमी जुलूस निकालने के लिए मार्ग उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है.

 

इसको लेकर रिम्स निदेशक प्रो डॉ राजकुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में चिकित्सा अधीक्षक, संपदा पदाधिकारी और अपर विधि पदाधिकारी शामिल हुए. सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई.

 

बैठक में बताया गया कि हाईकोर्ट में लंबित वाद संख्या WP PIL 4736 2018 के तहत 03 दिसंबर 2025 को दिए गए आदेश के अनुसार रिम्स की जमीन को अतिक्रमण मुक्त रखना अनिवार्य है. परिसर में बनी बाउंड्री वॉल भी न्यायालय के निर्देश पर चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बनाई गई है. 

 

ऐसे में रिम्स प्रबंधन किसी भी स्थिति में कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन नहीं कर सकता है. यह भी जानकारी दी गई कि अतिक्रमण से जुड़े मामलों की जांच फिलहाल एसीबी द्वारा की जा रही है. रिम्स प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि विधि व्यवस्था का मामला जिला प्रशासन के अधिकार क्षेत्र में आता है, इसलिए रामनवमी जुलूस के मार्ग को लेकर अंतिम निर्णय जिला प्रशासन ही लेगा.

 

प्रबंधन ने यह भी बताया कि नॉर्थ कैंपस के पीछे रहने वाले लोगों के लिए पहले से ही एक चौड़ा वैकल्पिक मार्ग मौजूद है. इस मामले में पहले दायर याचिका को भी हाईकोर्ट द्वारा खारिज किया जा चुका है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही