Search

 
 
 

चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां मुकम्मल : डीसी

 
जिले में 80 प्रतिशत मतदान कराने का लक्ष्य Latehar: उपायुक्त गरिमा सिंह ने कहा कि आसन्न लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां मुकम्मल हो चुकी हैं. जो कुछ शेष है, उसे चुनाव से पूर्व पूरा कर लिया जायेगा. उपायुक्त शुक्रवार को समाहरणालय के सभागार में आायोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रही थीं. मौके पर पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन मुख्य रूप से मौजूद थे. उपायुक्त ने आगे कहा कि जिला प्रशासन इस बार पोस्टल बैलेट पूरा फोकस कर रहा है. उपायुक्त ने कहा कि पिछले चुनाव में जिले में तकरीबन 65 प्रतिशत मतदान हुआ था, इसे इस चुनाव में 80 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होने कहा कि चुनाव के समय काफी गरमी रहेगी. इसलिए प्रत्येक बूथ् व कलस्टर में मेडिकल प्लानिंग की गयी है. मतदान केंद्रों में पानी व ओआरएस की व्यवस्था रहेगी. दिव्यांग व सीनियर सीटिजन मतदाताओं को केंद्र तक लाने के लिए जिले में 450 वाहनों की व्यवस्था की गयी है. इसके अलावा मतदान केंद्रों में व्हील चेयर भी रहेगीं. इसे भी पढ़ें-भाजपा">https://lagatar.in/many-bjp-leaders-have-passed-away-untimely-party-has-suffered-irreparable-loss/">भाजपा

के कई नेता असमय हो चुके हैं दिवगंत,पार्टी को हुई है अपूरणीय क्षति

मतदाता निर्भिक हो कर मतदान करें: एसपी

प्रेस वार्ता में एसपी अंजनी अंजन ने कहा कि चुनाव को लेकर सारी सुरक्षात्मक तैयारियां कर ली गयी है. उन्होने कहा कि आज भी जिले में नक्सलवाद के कारण चुनाव कराना चुनौतिपूर्ण है. जिले में आज भी कई इलाके नक्सलवाद से ग्रसित हैं. लेकिन इन इलाकों में भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं. मतदाता निर्भिक हो कर अपने घरों से निकल कर मतदान कर सकते हैं. उन्होने बताया कि चुनाव में अतिरिक्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. अर्द्धसैनिक बलों के अलावा कोबरा व झारखंड जगुआर के जवान लगाये जायेंगे. इसे भी पढ़ें-मनमोहन">https://lagatar.in/manmohan-singhs-statement-misrepresented-bjp-president-becomes-jhooth-propaganda-nadda-congress/">मनमोहन

सिंह के बयान को गलत तरीके से पेश किया, झूठ प्रचार नड्डा  बन गये हैं भाजपा अध्यक्ष : कांग्रेस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही