Search

 
 
 

Bokaro News: जिला बाल संरक्षण इकाई ने एनजीओ के साथ की समन्वय बैठक

जिला बाल संरक्षण इकाई, बोकारो द्वारा जिले में बच्चों एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों के साथ एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक का आयोजन किया गया.
 

Bokaro: जिला बाल संरक्षण इकाई, बोकारो द्वारा जिले में बच्चों एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों के साथ एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अनीता झा ने की.

 

बैठक का मुख्य उद्देश्य जिला प्रशासन एवं समुदाय के मध्य समन्वय को सुदृढ़ करना, बच्चों से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में गैर-सरकारी संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित करना तथा बाल संरक्षण तंत्र को मजबूत बनाना था.

 


बैठक में बोकारो जिले में कार्यरत विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिनमें  सहयोगिनी, एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन , अनमोल दृष्टि, पंचसूत्रा फाउंडेशन, आशा किरण सेवा संस्थान, यूनिसेफ -सीसीआर – एनयूएसआरएल, पिरामल फाउंडेशन तथा सेंटर फॉर कैटलाइजिंग चेंज (C3) सहित विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. बैठक के दौरान  अनीता झा, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी द्वारा सभी विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए गैर-सरकारी संगठनों से अपेक्षित सहयोग एवं उनकी जिम्मेदारियों को स्पष्ट किया गया. उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वोत्तम हित में सरकारी विभागों एवं नागरिक समाज संगठनों के बीच मजबूत साझेदारी अत्यंत आवश्यक है.

 


बैठक में फोस्टर केयर एवं आफ्टर केयर योजनाओं की विस्तृत जानकारी अजीत राणा तथा  बिनय कुमार बिश्वास द्वारा प्रस्तुत की गई. उन्होंने योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता, चयन प्रक्रिया, उपलब्ध सहायता एवं सामुदायिक स्तर पर बच्चों एवं परिवारों की पहचान की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला.

 

बैठक के अंत में उपस्थित सभी गैर-सरकारी संगठनों ने फोस्टर केयर हेतु पात्र बच्चों एवं अभिभावकों की पहचान करने, प्रखंड  स्तर पर गठित बाल संरक्षण समितियों को मजबूत बनाने तथा समुदाय में बच्चों से संबंधित मुद्दों के समाधान हेतु जिला प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने की सहमति व्यक्त की.


जिला बाल संरक्षण इकाई, बोकारो ने सभी सहभागी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे समन्वयात्मक प्रयासों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही