Search

 
 
 

Bokaro: ई-कल्याण पोर्टल में छात्रवृत्ति आवेदन संबंधी समस्या पर डीसी ने लिया संज्ञान, 24 घंटे में हुआ समाधान

Bokaro : समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त अजय नाथ झा ने नागरिरकों की समस्याएं सुनी. एक छात्र द्वारा छात्रवृत्ति आवेदन से संबंधित समस्या उपायुक्त के समक्ष रखी गई, जिसका 24 घंटे के भीतर समाधान किया गया.
 
  • वर्ष 2025-26 के लिए छात्र को फ्रेश आवेदन का विकल्प उपलब्ध कराया गया

Bokaro : समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त अजय नाथ झा ने नागरिरकों की समस्याएं सुनी. एक छात्र द्वारा छात्रवृत्ति आवेदन से संबंधित समस्या उपायुक्त के समक्ष रखी गई, जिसका 24 घंटे के भीतर समाधान किया गया.

 

चास निवासी चंदन कुमार महतो, जो वर्तमान में सी.सी. महतो टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में बी.एड. सत्र 2025-27 के छात्र हैं, ने उपायुक्त को अवगत कराया कि पूर्व में वे द्रोणा आईटीआई में अध्ययनरत थे और सत्र 2024-25 के लिए छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन किया था. बाद में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के उद्देश्य से उन्होंने आईटीआई से स्थानांतरण प्रमाण-पत्र (टीसी) प्राप्त कर बी.एड. में नामांकन कराया.

 

रिन्युअल के स्थान पर फ्रेश आवेदन की थी आवश्यकता

छात्र ने बताया कि बी.एड. सत्र 2025-26 के लिए छात्रवृत्ति आवेदन करना चाह रहे थे, लेकिन ई-कल्याण पोर्टल पर उनका आवेदन रिन्युअल श्रेणी में दर्ज हो रहा था, जबकि उन्हें फ्रेश अभ्यर्थी के रूप में आवेदन करना था. इस तकनीकी समस्या के कारण उनकी आवेदन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही थी.


डीसी के निर्देश पर उपलब्ध कराया गया आवश्यक विकल्प

मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. तत्पश्चात छात्र को वर्ष 2025-26 के लिए फ्रेश एप्लीकेशन का विकल्प उपलब्ध करा दिया गया है.

 


आवेदन तिथि खुलने पर कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

संबंधित अधिकारियों ने जानकारी दी कि छात्र को फ्रेश आवेदन का विकल्प उपलब्ध करा दिया गया है. अब छात्र छात्रवृत्ति पोर्टल पर आवेदन की तिथि खुलने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकेंगे.

 

उपायुक्त ने कहा कि आमजनों एवं विद्यार्थियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है और हम आपको सुनते हैं... कार्यक्रम के माध्यम से प्राप्त मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही