Search

 
 
 

रामगढ़ में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, वायुसेना अधिकारी की पत्नी को बनाया निशाना

Ramgarh : शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं. शनिवार सुबह शहर के व्यस्त इलाके किला मंदिर के समीप बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से चाकू की नोक पर सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
 

Ramgarh : शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं. शनिवार सुबह शहर के व्यस्त इलाके किला मंदिर के समीप बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से चाकू की नोक पर सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

 

जानकारी के अनुसार, पीड़िता पल्लवी सिंह अपने पति विंग कमांडर प्रसून कुमार सिंह के साथ कुछ दिन पहले ही रामगढ़ स्थित अपने मायके आई थीं. शनिवार सुबह दोनों किला मंदिर के पास स्थित एक दुकान के समीप पहुंचे थे. इसी दौरान हेलमेट पहने दो युवक बाइक पर वहां पहुंचे और वारदात को अंजाम दिया.

 

बताया जा रहा है कि अपराधी पहले से ही दंपती की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे. मौका मिलते ही एक बदमाश ने महिला को रोककर गले पर चाकू रख दिया और सोने की चेन छीन ली. इसके बाद दोनों आरोपी बाइक से तेजी से फरार हो गए.

 

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश काफी दूर निकल चुके थे. पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी गई. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि भागते समय आरोपी शहर में लगे कई सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं.

 

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. इस घटना ने एक बार फिर शहर में बढ़ रही चेन छिनतई और अन्य आपराधिक घटनाओं को लेकर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही