Search

 
 
 

Jamshedpur News : एसआईआर की तैयारी तेज, BLO व पर्यवेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

डीसी राजीव रंजन ने पुनरीक्षण कार्यों को समयबद्ध व प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए दिशा-निर्देश दिए. कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है, इसलिए पुनरीक्षण कार्य पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता व जिम्मेदारी के साथ करें.
 
प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेते बीएलओ.

Jamshedpur : मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शनिवार को सिदगोड़ा टाउन हॉल में बीएलओ व बीएलओ पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया. प्रशिक्षण में पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी व जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ व पर्यवेक्षकों ने हिस्सा लिया.

 

कार्यक्रम में डीसी राजीव रंजन ने पुनरीक्षण कार्यों को समयबद्ध व प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए दिशा-निर्देश दिए. कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है, इसलिए पुनरीक्षण कार्य पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता व जिम्मेदारी के साथ करें. उन्होंने सभी बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करने का निर्देश दिया. कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रहना चाहिए. मतदाता सूची की त्रुटियों को सुधारने और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया.


प्रशिक्षकों ने एसआईआर की प्रक्रिया, विभिन्न फॉर्मों का उपयोग, डेटा संधारण, सत्यापन व अन्य तकनीकी पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी. प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया ताकि वे अपने दायित्वों का बेहतर तरीके से निर्वहन कर सकें. मौके पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही