Search

 
 
 

Jamshedpur News: बिष्टुपुर में गहने सुरक्षित रखने का झांसा देकर महिला से ठगी

Jamshedpur: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को ठगी की एक घटना सामने आई  है.
 

Jamshedpur: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को ठगी की एक घटना सामने आई  है. महिला गुरुद्वारा से अपने घर लौट रही थी. जहां दो बाइक सवार युवकों ने एक महिला को झांसे में ले लिया और उसके सोने के गहनों को ठग लिया. महिला की पहचान प्रकाश कौर के रूप में हुई है. युवकों ने गहनों को सुरक्षित रखने के नाम पर असली जेवर लेकर नकली सामान थमा दिया. पुलिस इस मामले में आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. 

 


 
जानकारी के अनुसार, पीड़िता प्रकाश कौर गुरुद्वारा से अपने घर लौट रही थी. इस दौरान रास्ते में बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और बातचीत शुरू कर दी. युवकों ने महिला से कहा कि क्षेत्र में पिछली रात एक हत्या हुई है. ऐसे माहौल में सोने के गहने को पहनकर चलना सुरक्षित नहीं है. गहनों को सुरक्षित रखने के नाम पर दोनों युवकों ने असली जेवर लेकर नकली सामान थमा दिया. प्रकाश कौर ने मामले की सूचना बिष्टुपुर थाना पुलिस को दी. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. 

 

 


पीड़िता के अनुसार,  महिला ने शुरुआत में उनकी बातों पर ध्यान नहीं दे रही थी. लेकिन दोनों युवक ने इलाके में हाल ही में हुई हत्या का हवाला देकर महिला को डराया और गहनों को सुरक्षित रखने का झांसा दिया. युवकों ने कहा कि गहनों को कागज में लपेटकर रख लेने से वे सुरक्षित रहेंगे. युवकों की बातों में आकर महिला ने अपने सोने के गहने निकाल दिए, और कागज में रखने को उनको दे दिया. इसके बाद दोनों युवक ने बड़ी चालाकी से असली गहने अपने पास रख लिए और कागज में लपेटकर नकली जेवर महिला को थमा दिया. महिला को उस समय किसी तरह का संदेह नहीं हुआ और वह पैकेट लेकर घर चली गईं. तब तक महिला को एहसास नहीं हुआ कि उसके साथ ठगी हो चुकी है.

 

 

घर पहुंचने के बाद जब उसने पैकेट खोला तो उसमें नकली गहने देखकर उसके होश उड़ गए. बिना किसी मारपीट या धमकी के केवल बातचीत और डर का माहौल बनाकर दोनों युवकों ने घटना को अंजाम दिया. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, और आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही