Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर होगी NCERT की ऑनलाइन योग क्विज प्रतियोगिता

Ranchi: स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JSPC), रांची ने राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों, जिला शिक्षा अधीक्षकों और उनके माध्यम से सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों को निर्देश जारी किया है.  जिसमें 12वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी), नई दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय योग ओलंपियाड 2026 के अंतर्गत होने वाली ऑनलाइन योग क्विज प्रतियोगिता की जानकारी विद्यार्थियों तक पहुंचाई जाए.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JSPC), रांची ने राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों, जिला शिक्षा अधीक्षकों और उनके माध्यम से सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों को निर्देश जारी किया है. 
जिसमें 12वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी), नई दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय योग ओलंपियाड 2026 के अंतर्गत होने वाली ऑनलाइन योग क्विज प्रतियोगिता की जानकारी विद्यार्थियों तक पहुंचाई जाए.

 

प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना और भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रति रुचि विकसित करना है. इसमें कक्षा 3 से 12 तक के विद्यार्थी निर्धारित आयु वर्गों के अनुसार भाग ले सकेंगे. प्रतिभागियों की आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 के अनुसार की जाएगी.

 

ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता 15 जून से 18 जून 2026 तक आयोजित होगी. विद्यार्थी प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रात 9 बजे के बीच अपनी सुविधा अनुसार किसी भी समय 25 मिनट की अवधि में क्विज में शामिल हो सकते हैं. इच्छुक विद्यार्थी एनसीईआरटी के आधिकारिक पोर्टल nyoncert.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं. पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 जून 2026 निर्धारित की गई है.

 

प्रतियोगिता के परिणाम आयु वर्गवार घोषित किए जाएंगे और प्राप्त अंकों के आधार पर राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मेधा सूची तैयार की जाएगी. राज्य स्तरीय मेधा सूची में प्रत्येक आयु वर्ग के प्रथम चार स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को एनसीईआरटी द्वारा मेधा प्रमाण-पत्र दिया जाएगा, जबकि अन्य सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा.

 

ग्रीष्मावकाश को देखते हुए शिक्षकों से अपील की गई है कि वे विद्यालयों के क्लास ग्रुप में प्रतियोगिता की सूचना और पंजीकरण लिंक साझा करें और विद्यार्थियों को विद्यालय का यू-डाइस (UDISE) कोड उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, क्योंकि पंजीकरण के दौरान इसका उल्लेख अनिवार्य होगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही