Search

Palamu News : मोहम्मदगंज पुलिस ने 20 लीटर शराब व 10 किलो जावा महुआ किया नष्ट

Palamu : मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में नशाखोरी के कारण बढ़ रही मारपीट और घरेलू विवाद की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की है. थाना क्षेत्र के ग्राम बटवा आजाद नगर में छापेमारी कर 10 किलो जावा महुआ और 20 लीटर महुआ शराब को नष्ट किया गया. इस दौरान शराब निर्माण में उपयोग किए जा रहे उपकरणों को भी तोड़ दिया गया.
 
थाना प्रभारी नारायण सोरेन ने बताया कि क्षेत्र में नशे के कारण सामाजिक और पारिवारिक समस्याएं उत्पन्न हो रही थीं. इसी को ध्यान में रखते हुए अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए यह कार्रवाई की गई. साथ ही ग्रामीणों को नशा से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की गई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही