Search

 
 
 

Jamtara News : लापता मुनीलाल का 9 दिन बाद भी सुराग नहीं, पत्नी ने पुलिस से लगाई गुहार

मुनीलाल की पत्नी बाहामुनी मरांडी ने बताया कि उनके पति परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य हैं. उनके अचानक लापता हो जाने से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है.
 

Jamtara : जामताड़ा जिले के बिंदापाथर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी मुनीलाल मुर्मू के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है. घटना के बाद से पूरा परिवार चिंता के दौर से गुजर रहा है. पत्नी बाहामुनी मरांडी का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार ने पुलिस प्रशासन से उसे जल्द खोज निकालने की गुहार लगाई है.

 

जानकारी के अनुसार, मुनीलाल मुर्मू 19 मई को गांव के ही सुनील बेसरा के माध्यम से मजदूरी करने गोड्डा जिले के पौड़ेयाहाट के सुगनीबासा स्थित एक परियोजना में गए थे. परिजनों को मिली जानकारी के मुताबिक, 28 मई 26 को वह कार्यस्थल से अपने घर डुमरिया के लिए निकले थे. इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है.

 

काफी इंतजार के बाद जब मुनीलाल घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई. उनलोगों ने रिश्तेदारों, परिचितों व अन्य संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला. सुनील बेसरा से भी संपर्क कर जानकारी लेने का प्रयास किया गया, परंतु वहां से भी कोई ठोस सूचना प्राप्त नहीं हुई.

 

मुनीलाल की पत्नी बाहामुनी मरांडी ने बताया कि उनके पति परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य हैं. उनके अचानक लापता हो जाने से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है. पति की सलामती को लेकर वह काफी चिंतित है. पत्नी ने 4 जून को बिंदापाथर थाना में आवेदन देकर पति की तलाश करने की गुहार लगाई है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही