Search

 
 
 

Jamtara News : जमुआ में रात के अंधेरे में सरकारी चावल की कालाबाजारी, ग्रामीणों ने ट्रक को पकड़ा

जमुआ प्रखंड क्षेत्र के भाटडीह स्थित चावल गोदाम से रात के अंधेरे में गरीबों के लिए आवंटित सरकारी चावल की कथित कालाबाजारी की जा रही है. आरोप है कि गोदाम से चावल निकालकर दूसरे स्थान पर भेजा जा रहा था, जिसकी जानकारी ग्रामीणों को मिल गई.
 

Giridih :  जमुआ प्रखंड क्षेत्र के भाटडीह स्थित चावल गोदाम से रात के अंधेरे में गरीबों के लिए आवंटित सरकारी चावल की कथित कालाबाजारी की जा रही है. आरोप है कि गोदाम से चावल निकालकर दूसरे स्थान पर भेजा जा रहा था, जिसकी जानकारी ग्रामीणों को मिल गई.

 

ग्रामीणों ने सरकारी चावल लदे ट्रक को पकड़ लिया और इसकी सूचना तत्काल स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दी. सूचना मिलते ही जनप्रतिनिधियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के वरीय अधिकारियों से संपर्क किया और पूरे मामले की जानकारी दी.

 

बताया जाता है कि अधिकारियों के निर्देश पर जमुआ थाना की पुलिस को मौके पर भेजा गया.  पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी और चावल लदे वाहन और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है.

 

ग्रामीणों का आरोप है कि गरीबों के हिस्से का अनाज चोरी-छिपे कालाबाजारी के लिए बाहर भेजा जा रहा था. वहीं प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच के बाद ही पूरे प्रकरण की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी.

 

फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं. यदि कालाबाजारी की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही