Search

 
 
 

Jamshedpur News : मानगो में नालों की सफाई 8 से, गौड़ बस्ती में बदलेगा जलापूर्ति का समय

अपर नगर आयुक्त जीतेंद्र कुमार यादव ने बताया कि सोमवार से मानगो के बड़े नालों का सफाई अभियान शुरू होगा. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सफाई कार्य निर्धारित समय के भीतर पूरा कराएं.
 
अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपते जनप्रतिनिधि.

Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो नगर निगम क्षेत्र में सफाई व पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं. अपर नगर आयुक्त जीतेंद्र कुमार यादव ने बताया कि सोमवार से मानगो के बड़े नालों का सफाई अभियान शुरू होगा. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सफाई कार्य निर्धारित समय के भीतर पूरा कराएं.

 

सफाई व पेयजल को लेकर अपर नगर आयुक्त के कार्यालय में आयोजित बैठक में गौड़ बस्ती की पेयजल समस्या प्रमुखता से उठाई गई. वर्तमान में यहां रात 12 बजे पानी की आपूर्ति की जाती है, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है. इसे देखते हुए जलापूर्ति का समय बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. अधिकारियों को नई समय-सारिणी तय करने के निर्देश दिए गए हैं.

 

बैठक में जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा समेत अन्य प्रतिनिधियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को रखा. आस्था स्पेस टाउन में बाइपास जलापूर्ति व्यवस्था जल्द शुरू करने की मांग की गई. प्रतिनिधियों का कहना था कि इसके शुरू होने से आसपास के कई इलाकों की जलापूर्ति संबंधी समस्याओं का समाधान हो सकेगा. 351 नई स्ट्रीट लाइटों के वितरण का मुद्दा भी उठा. अपर नगर आयुक्त ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही