Search

 
 
 

प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता पहुंचे धनबाद, राजस्व व SIR की करेंगे समीक्षा

उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता सोमवार को धनबाद पहुंचे. उनके सर्किट हाउस पहुंचने पर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) लोकेश बारंगे ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया. इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से प्रमंडलीय आयुक्त को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस दौरान जिला प्रशासन के कई वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे.
 

Dhanbad :   उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता सोमवार को धनबाद पहुंचे. उनके सर्किट हाउस पहुंचने पर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) लोकेश बारंगे ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया. इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से प्रमंडलीय आयुक्त को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस दौरान जिला प्रशासन के कई वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे.

 

Uploaded Image

 

प्रमंडलीय आयुक्त अपने धनबाद दौरे के दौरान समाहरणालय में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बैठक में राजस्व संग्रहण की प्रगति, राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों के निष्पादन, आंतरिक संसाधनों की स्थिति और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) से संबंधित कार्यों की विस्तार से समीक्षा की जाएगी.

 

बैठक में जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों के पदाधिकारी भी शामिल होंगे. समीक्षा के दौरान राजस्व व निर्वाचन से जुड़े कार्यों में तेजी लाने और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाने की संभावना है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही