Search

 
 
 

Giridih News : सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक डॉ. बी. एन. झा का शव कुएं से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के लखारी से सोमवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक (डीएस) डॉ. बी.एन. झा का शव लखारी स्थित एक सार्वजनिक कुएं से बरामद किया गया. स्थानीय लोगों ने कुएं में शव तैरता देख इसकी जानकारी पुलिस को दी.
 
गिरिडीह जिले की खबरें

Giridih :  जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के लखारी स्थित एक सार्वजनिक कुएं से सोमवार की सुबह सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक (डीएस) डॉ. बी.एन. झा का शव बरामद किया गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया.

 

Uploaded Image

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई.  शहर के जाने-माने चिकित्सकों में शुमार डॉ. झा के निधन की खबर से चिकित्सा जगत और स्थानीय लोगों में शोक की लहर फैल गई है.

 

Uploaded Image

 

मिली जानकारी के अनुसार, डॉ. बी. एन. झा सोमवार की सुबह रोज़ की तरह मॉर्निंग वॉक में निकले थे और कुछ देर बाद शव लखारी स्थित एक सार्वजनिक कुएं से बरामद किया गया. उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है. हालांकि उनकी मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

 

पुलिस घटना की हर पहलू से जांच कर रही है. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से भी पूछताछ और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है.  पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही