Search

 
 
 

Palamu News :  चाचा ने 12 वर्षीय मासूम की चाकू मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रबदा गांव में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई. यहां सोमवार की सुबह करीब 7 बजे अंधविश्वास से जुड़े विवाद में चाचा ने अपने ही 12 वर्षीय भतीजे की चाकू मारकर हत्या कर दी.  मृतक की पहचान रबदा गांव निवासी साधु बैठा के 12 वर्षीय पुत्र रोशन बैठा के रूप में हुई है. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चाचा अनिल बैठा को गिरफ्तार कर लिया है.
 
पलामू जिला की खबरें

Palamu :   जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रबदा गांव में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई. यहां सोमवार की सुबह करीब 7 बजे अंधविश्वास से जुड़े विवाद में चाचा ने अपने ही 12 वर्षीय भतीजे की चाकू मारकर हत्या कर दी.  मृतक की पहचान रबदा गांव निवासी साधु बैठा के 12 वर्षीय पुत्र रोशन बैठा के रूप में हुई है. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चाचा अनिल बैठा को गिरफ्तार कर लिया है.

 

जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान अनिल बैठा ने अपने भतीजे रोशन पर चाकू से हमला कर दिया. चाकू के वार से रोशन गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा. परिजन और ग्रामीण उसे बचाने का प्रयास करते रहे, लेकिन उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

 

घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया. थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला अंधविश्वास से जुड़ी हत्या का प्रतीत होता है. आरोपी चाचा अनिल बैठा को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही