Search

ऐतिहासिक होगा आजसू पार्टी का प्रमंडलीय सम्मलेन : विकास राणा

Hazaribagh: आजसू पार्टी कार्यालय में शनिवार को सदर विधानसभा क्षेत्र की बैठक हुई. इसमें 15 सितंबर को राजगंज धनबाद में आयोजित होनेवाले आजसू पार्टी उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय पंचायत पदाधिकारियों के सम्मलेन की तैयारी पर चर्चा की गई. साथ ही इसमें हजारीबाग के सभी पंचायत पदाधिकारी के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का निर्णय लिया गया. आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष विकास राणा ने कहा कि उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का पंचायत पदाधिकारियों का सम्मलेन ऐतिहासिक होगा. हजारीबाग जिले से हजारों की संख्या में पंचायत पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजगंज धनबाद जाएंगे. जिला अध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी में सभी विधानसभा प्रभारी जोर शोर से लगे हैं. इसमें बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से केंद्रीय महासचिव रोशनलाल चौधरी, मांडू विधानसभा क्षेत्र से तिवारी महतो, बरकट्ठा विधानसभा से प्रदीप कुमार मेहता, बरही विधानसभा से राज सिंह चौहान के नेतृत्व में पंचायत पदाधिकारी, प्रखंड पदाधिकारी, जिला कमिटी के सभी पदाधिकारी और केन्द्रीय पदाधिकारी और केन्द्रीय सदस्य शामिल होंगे. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के हजारीबाग जिला अध्यक्ष विकास राणा उपस्थित हुए. उन्होंने कहा कि जुल्म, अत्याचार एवं शोषण के खिलाफ आजसू पार्टी जनता की आवाज बनेगी. 15 सितंबर को राजगंज धनबाद, बगदाहा के विनोद बिहारी महतो स्टेडियम में आजसू पार्टी उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का पंचायत पदाधिकारियों का सम्मलेन होगा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो होंगे. इसके अलावा विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री सह गिरिडीह के लोकप्रिय सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी, गोमिया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ लम्बोदर महतो, केन्द्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, पूर्व मंत्री उमाकांत रजक और केन्द्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी शामिल होंगे. इसे भी पढ़ें– भारत">https://lagatar.in/bharat-jodo-yatra-rahul-gandhi-said-padyatra-for-unemployed-youth-of-the-country/">भारत

जोड़ो यात्रा : राहुल गांधी बोले, पदयात्रा देश के बेरोजगार युवाओं के लिए
कार्यक्रम की अध्यक्षता आजसू पार्टी के महानगर अध्यक्ष आफताब आलम और मंच संचालन महानगर के सचिव अविनाश कुमार पिंकू ने किया. सदर विधानसभा क्षेत्र की आजसू पार्टी की इस बैठक में मुख्य रूप से केन्द्रीय सदस्य विजय वर्मा, केन्द्रीय सदस्य आनन्द सिंह, महिला मोर्चा की केन्द्रीय सचिव संगीता बारला, महिला जिला अध्यक्ष सुहानी एक्का, सदर प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश देव, अधिवक्ता संघ के जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार वर्मा, दारु प्रखंड अध्यक्ष राजू प्रसाद, धीरेन्द्र सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अजय कुमार, जिला सचिव विवेक कुमार राणा, उमर फारूक, मोहम्मद कलाम खान और सूरज कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए. इसे भी पढ़ें– विज्ञान">https://lagatar.in/pm-modi-said-in-science-conference-india-is-moving-towards-leading-the-fourth-industrial-revolution/">विज्ञान

सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा, भारत चौथी औद्योगिक क्रांति का नेतृत्व करने की ओर बढ़ रहा है
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp