Search

 
 
 

DMFT घोटाला छापेमारी : 400 करोड़ से अधिक की गड़बड़ी, सामग्रियों के अलावा सप्लायर भी फर्जी मिले

Ranchi: आयकर विभाग द्वारा DMFT घोटाले में जारी छापेमारी तीसरे दिन देर रात समाप्त हो गयी. छापेमारी के दौरान 400 करोड़ रुपये से अधिक की गड़बड़ी से जुड़े मामले पकड़ में आये हैं. साथ ही सामग्रियों के आलावा सप्लायर भी फर्जी पाये गये हैं. आयकर विभाग ने 24 फरवरी को दोपहर बाद DMFT में सामग्रियों की आपूर्ति करने वालों के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की थी.
 

Ranchi: आयकर विभाग द्वारा DMFT घोटाले में जारी छापेमारी तीसरे दिन देर रात समाप्त हो गयी. छापेमारी के दौरान 400 करोड़ रुपये से अधिक की गड़बड़ी से जुड़े मामले पकड़ में आये हैं. साथ ही सामग्रियों के आलावा सप्लायर भी फर्जी पाये गये हैं.


आयकर विभाग ने 24 फरवरी को दोपहर बाद DMFT में सामग्रियों की आपूर्ति करने वालों के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की थी. विभागीय अधिकारियों का दल एक साथ 15 सप्लायरों के ठिकानों पर पहुंचा. लेकिन इसमें से कई सप्लायरों का पता ठिकाना फर्जी पाया गया. आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली. 

 

इस सप्लायरों के अपने पते पर नहीं मिलने की वजह से इन्हें फर्जी सप्लायर माना जा रहा है. साथ ही इस बात की भी आशंका जतायी जा रही है कि किसी बड़ी साजिश में शामिल लोगों ने फर्जी पते पर प्रतिष्ठान बनाकर सामग्रियों की आपूर्ति की और भुगतान लिया. इसके बाद बैंक से पैसों की निकासी कर उसे बांट लिया. फिलहाल इन कागजी सप्लायरों की तलाश जारी है, ताकि घोटाले में प्रभावशाली लोगों की संलिप्तता की पुष्टि की जा सके.

 

छामेपारी के दौरान 400 करोड़ रुपये से अधिक गड़बड़ी से संबंधित दस्तावेज जब्त किये गये हैं. इसमें बाजार से पांच से 25 गुना अधिक मूल्य पर सामग्रियों की आपूर्ती की घटनाएं भी शामिल हैं. जांच के दौरान DMFT में आपूर्ति की गयी कुछ सामग्रियों का कहीं पता ही नहीं चला. आपूर्ति करने वाले भी आपूर्ति की गयी सामग्रियों की पूरा ब्योरा देने में असमर्थ पाये गये.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही