Search

 
 
 

हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति केस: जांच समिति के नए चेयरमैन पर HC में मार्च में सुनवाई

स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक नियुक्ति से जुड़ी मीना कुमारी  से संबंधित 257 याचिकाओं पर शुक्रवार को हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति दीपक रोशन की कोर्ट में सुनवाई हुई.
 
  • सेवानिवृत्त जज एसएन पाठक ने मैन फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का कार्य करने में जताई थी असमर्थता

Ranchi : स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक नियुक्ति से जुड़ी मीना कुमारी से संबंधित 257 याचिकाओं पर शुक्रवार को हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति दीपक रोशन की कोर्ट में सुनवाई हुई.

 

इस दौरान कोर्ट ने प्रार्थी एवं प्रतिवादियों से कहा कि हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त जस्टिस एसएन पाठक के इनकार करने के बाद वन मैन फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के नए चेयरमैन की नियुक्ति के संबंध में सेवानिवृत्त जज का नाम बताए.

 

राज्य सरकार एवं जेएसएससी की ओर से कहा गया कि चूकि मामला हाईकोर्ट की खंडपीठ में लंबित है सरकार ने अपील याचिका दाखिल की है इसलिए इस मामले की सुनवाई अब इस कोर्ट में करने पर कानूनी अड़चन है.

 

कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 23 मार्च निर्धारित की. जेएसएससी की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरावाल एवं अधिवक्ता प्रिंस कुमार ने पक्ष रखा. वहीं प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता शेखर प्रसाद गुप्ता एवं अधिवक्ता राजेश कुमार ने पक्ष रखा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही