Search

 
 
 

डीएमओ ने क्रशरों का क‍िया न‍िरीक्षण, अपूर्ण कागजात देख भड़के, दुरुस्‍त करने का न‍िर्देश

 
क्रशर प्लांट में सीसीटीवी कैमरा लगवाने का सख्‍त न‍िर्देश  क्रशर संचालन में अनियमितता बर्दाश्त नहीं, नियम के तहत संचालित करें क्रशर,नहीं हो होगी कार्रवाई : डीएमओ Medininagar : जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार लगातार अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन की रोकथाम को लेकर कार्रवाई कर रहे हैं. इसी क्रम में शनिवार को जिला खनन पदाधिकारी छतरपुर पहुंचे एवं खनन टास्क फोर्स के सदस्य अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी के साथ पिपरा थाना क्षेत्र में संचालित हो रहे क्रशरों की जांच की. जांच के क्रम में मौजा कुम्हरा में शैलेन्द्र कुमार, मौजा बरदाग रमिया कंस्‍ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड, मौजा कुम्हरा, संचालक नितिन गुप्ता, मौजा बरदाग मेसर्स वी एंड बिल्डकॉन,संचालक विजय कुमार एवं मौजा बैजुआ में संचालित गिरीवर इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर प्राइवेट लिमिटेड संचालक अभिषेक आनंद के क्रशर की जांच की. जांच के क्रम में क्रशर में मौजूद कर्मियों के द्वारा समुचित दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया गया, जिस पर डीएमओ ने नाराजगी जतायी और एक सप्ताह के अंदर सभी दस्तावेज को दुरुस्‍त कराते हुए कार्यालय में उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अगर अगली बार निरीक्षण में दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया गया तो नियम के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. इस दौरान डीएमओ आनंद कुमार ने संचालित क्रशर में सीसीटीवी कैमरा लगाने, उत्पादन प्रेषण पंजी, मासिक विवरणी एवं मजदूरी भुगतान पंजी समेत सभी विपत्र पंजी उपलब्ध करवाने को लेकर निर्देश द‍िया. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-fire-broke-out-in-the-citys-famous-hajra-hospital-5-including-doctor-couple-died/">धनबाद:

 शहर के मशहूर हाजरा हॉस्पिटल में लगी आग, डॉक्टर दंपति सहित 5 की मौत

क्रशर संचालन में अनियमितता बर्दाश्त नहीं

जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने स्पष्ट कहा है कि क्रशर संचालन में किसी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने सभी क्रशर संचालकों को निर्देश द‍िया है कि क्रशर संचालन से संबंध‍ित दस्तावेज दुरुस्त रखें,अन्यथा जांच के क्रम में पकड़ाए जाने पर नियम के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. इसे भी पढ़ें : 70">https://lagatar.in/70-years-old-father-in-law-married-28-years-old-daughter-in-law-pictures-went-viral/">70

साल के ससुर ने 28 साल की बहू संग रचाई शादी, तरह-तरह की चर्चा, फोटो वायरल  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही