Search

सरदार पटेल को किताब तक सीमित ना रखे, उन्हें अपने जीवन का आदर्श बनाए: राज्यपाल

Lagatar desk : सरदार वल्लभभाई 150वीं जयंती के अवसर पर रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में उन्हें याद करते हुए एक कार्यक्रम रखा गया. सरदार मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर के तत्वाधान से कलिंगा भारती फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार रहे. विशिष्ट अतिथि में विधायक सीपी सिंह, महापौर रोशनी खलखो, आदित्य साहू उपस्थित रहे. समिति के अध्यक्ष राजा राम महतो ने स्वागत संबोधन किया.31 अक्टूबर तक पूरे देश भर में चलेगा सरदार पटेल की जयंती .

 

Uploaded Image

 

मेयर रोशनी खलखो ने कहा सरदार वल्लभभाई पटेल सिर्फ पहले गृह मंत्री ही नहीं बल्कि वैसे व्यक्तित्व थे जिन्होंने देश के ढांचे को तैयार किया. मौजूद सभी बच्चों को उनकी जिंदगी और कार्य से सीख लेकर अपने आप को उस तरीके से तैयार करे आने वाले भविष्य के लिए. 

 

सीपी सिंह ने भी अपने संबोधन में कहा सरदार जी के जीवन में जो उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किए है उस बारे में देश के हर जन तक पहुंचना चाहिए. उन्हें भारत रत्न मिला लेकिन वो उससे भी बड़ी उपाधि  के हकदार हैं. भारत के बंटवारे के बाद सारे राज्यों को देश में जोड़ने का काम सरदार वल्लभभाई पटेल ने किया. हैदराबाद का उस समय का नवाब अपनी अकड़ दिखा रहा था और उसकी कहानी सुनेंगे तो आपका खून खौल जाएगा, उसी प्रकार जूनागढ़ नवाब के भी यही अकड़ थी और वो देश से जुड़ना भी चाहते थे पर हमारे लौह पुरुष ने उन्हें भारत में जोड़ा.

 

 

साथ ही कश्मीर को जोड़ने में भी बहुत बड़ी भूमिका रही. यदि उनके हाथ में कश्मीर को सौंपा जाता तो पूरा कश्मीर आज भारत का होता. पीओके जो आज भारत का नहीं है वो सिर्फ जवाहर लाल नेहरू के कारण. नेहरू को पहले प्रधान मंत्री बनने का एक भी वोट नहीं मिला फिर भी वो पहले प्रधान मंत्री बने और आज तक भारत को उसकी खामियाजे को भुगतना पड़ रहा है. आज कल के बचे फिल्म के हीरो हीरोइन, छोटा भीम को जानता है परंतु अपने देश के असली हीरो को नहीं जानता. आज हम उस हीरो को जानते और याद करते है जिन्होंने देश को बनाने का काम किया. सीपी सिंह ने भारत माता की जय से अपनी वाणी को आराम दिया. 

 

आदित्य साहू ने कहा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी बनाकर पीएम मोदी ने सरदार पटेल को वो आदर दिया है जो पहले किसी ने नहीं किया. सरदार जी का सपना था एक भारत सर्वश्रेष्ठ भारत का सपना लेकर पीएम मोदी देश को आगे ले जाने का काम कर रहे है. 2014 के बाद ही गरीब किसान मोदी को अपना पीएम मानते है. गरीब जो पहले इलाज नहीं करवा पाते थे पैसे की अभाव में पीएम मोदी खड़े रहते है. यह जो युवा छात्र छात्राएं वो देश के भविष्य है, सरदार जी के सपनों को, देश को विकसित भारत बनाने में आप छात्र का योगदान अहम है. 

 

राज्यपाल संतोष गंगवार ने सरदार पटेल के जीवनी से जुड़ी कुछ बाते बताते हुए कहा कि भारत के प्रथम गृह मंत्री देश की नींव को कोटि कोटि प्रणाम. देश जब आजाद हुआ था तब देश 562 रियासत में बटी थी. उन्होंने देश को जोड़ने का काम किया. अगर वो नहीं होते तो देश आज टूटा होता. उनका सोच ऐसा था कि वो उनके प्रारंभिक जीवन से ही पता चलता है. राष्ट्रीय एकता, स्वशासन और समावेशी विकास के जो नए आयाम विस्थापित हो रहे हैं वो सरदार पटेल के सपनों को साकार करने में मजबूत कदम है. 

 

जब मैने उनके बारे में जानने की कोशिश की तब मुझे एक सज्जन से बताया शायद भारत के अधिकांश राजा अंग्रेज के सामने आखिर समय तक घुटने टेक दिए. एक राजा ने कहा कि मैने कभी घुटने नहीं टेके तो उन्होंने कहा कि जब मैं हारा नहीं तो मुझे कैसे बराबर में रखोगे. सरदार जी ने कहा कि विलय के बाद सभी राजा को तोप की सलामी दी जाएगी पर आपको 1 सलामी ज्यादा दी जाएगी. ये सोच सरदार पटेल की थी जिससे देश का विलय संभव हुआ. स्टेच्यू ऑफ यूनिटी विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा है जो पीएम मोदी द्वारा एकता, आत्मविश्वास और गौरव का प्रतीक बन चुकी है.

 

मुझे वहां विगत वर्ष वहां जाने का अवसर प्रदान हुआ था जो काफी प्रेरणा दायक रहा. सरदार पटेल को हम अपने किताब तक सीमित ना रखे बल्कि उन्हें अपने जीवन का आदर्श बनाए. अपने व्यवहार तथा कर्तव्यों में उनके सिद्धांत को आत्मसात करे. सभी एकता और अखंडता को सर्वोपरि रखते और अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्व निर्वहन करने और एक सशक्त समृद्ध विकसित भारत 2047 सक्रिय भागीदारी का संकल्प ले. जर्मनी को एक करने के लिए दुनिया बिस्मात को याद करते हैं कि दोनों जर्मनी को एक कर दिया लेकिन 500 से भी अधिक रियासतों को एक करने में कोई आसान काम नहीं था लेकिन सरदार पटेल ने वास्तव में जो काम किया है उसका मुकाबला नहीं है. सरदार तत्काल निर्णय लेते थे और उसपर काम करते थे.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp