Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुटखा नहीं खाना है, कैंसर को दूर भगाना है…

विश्व कैंसर प्रतिरोध दिवस पर बरही में जागरुकता रैलीआयोजित की गई बच्चो ने दिया संदेश, प्रतिवर्ष विश्व में 70 लाख लोगों की कैंसर से हो रही मौत 25% लोग भी जागरूक हो जाएं, तो प्रति वर्ष 15 लाख लोगों का बचाया जा सकता है जीवन Barhi : कैंसर से हारना नहीं, उसे हराना है. इसी संदेश के साथ अनुमंडलीय अस्पताल उपाधीक्षक डॉ प्रकाश ज्ञानी ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह रैली विश्व कैंसर प्रतिरोध दिवस पर मंगलवार को अस्पताल की ओर से निकाली गई थी. इसमें ब्वॉयज मिडिल स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया तथा गुटखा नहीं खाना है, कैंसर को दूर भगाना है…का संदेश दिया. रैली अस्पताल परिसर से प्रस्थान कर बरही चौक तक भ्रमण कर लोगों को कैंसर के प्रति जागरूकता का संदेश दिया. बच्चे अपनी श्लोगन तख्ती के माध्यम से लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक कर रहे थे. बताया गया कि विश्व कैंसर प्रतिरोध दिवस की शुरुआत जेनेवा में अंतरराष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण संघ ने 1993 में किया था. इसका मुख्य उद्देश्य कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उसकी रोकथाम की पहल करना है. इसे भी पढ़ें:दिल्ली">https://lagatar.in/shraddha-like-scandal-again-in-delhi-girls-body-found-in-dhabas-freezer-lover-arrested/">दिल्ली

में फिर श्रद्धा जैसा कांड, ढाबे के फ्रीजर में मिला युवती का शव, प्रेमी गिरफ्तार

कैंसर से मौत के आंकड़े भयावह

एक आंकड़े के अनुसार वर्तमान में विश्व में 76 लाख लोग सिर्फ कैंसर से दम तोड़ रहे हैं. इसमें करीब 40 लाख लोग 30-40 वर्ष के लोग होते हैं. 2025 तक यह आंकड़ा 60 लाख पहुंचने का अनुमान है. डब्ल्यूएचओ इसे लेकर गंभीर है. अगर कैंसर के प्रति 25 फीसदी लोग भी जागरूक हो जाएं, तो प्रति वर्ष 15 लाख लोगों का जीवन बचाया जा सकता है. डीएस ने बताया कि अकारण थकावट, वजन घटना-बढ़ना, त्वचा के रंग या तिल या मस्से में बदलाव, त्वचा पर जल्दी ठीक नहीं होने वाले घाव का होना या बाहर से गांठ जैसा महसूस होना आदि कैंसर के लक्षण हो सकते हैं. ऐसा महसूस होने पर चिकित्सक से सलाह लेना आवश्यक है. उन्होंने कहा इससे डरना नहीं लड़ना है. इस अवसर पर डॉ, सद्दाम, जावेद, पंकज आजाद, बीपीएम नारायण राम, पंकज आजाद, सुधांशु श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, नरेश प्रजापति, सद्दाम, जावेद, शिक्षक तुफैल आजाद, संदीप कुमार आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: गुमला:">https://lagatar.in/gumla-bomb-explodes-in-hand-schoolboy-badly-scorched/">गुमला:

हाथ में फटा बम, स्कूली बच्चा बुरी तरह झुलसा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही