Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुर्गा पूजा में बनाएं रखें आपसी सौहार्द, न बजाएं भड़काऊ गाने : डीसी

Advertisement
Advertisement

सदर थाना चाईबासा में डीसी की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक 

Chaibasa (Sukesh kumar) : दुर्गा पूजा में अनावश्यक रूप से डीजे का प्रयोग ना करें. साथ ही भड़काऊ गाने न बजाएं. पूजा समितियां इसपर विशेष ध्यान रखें. शांति पूर्ण तरीके से दुर्गा पूजा संपन्न हो, इसको लेकर हर किसी को प्रयास करने की जरूरत है. शांति का त्योहार दुर्गा पूजा है, इस त्योहार को धार्मिक रूप से मनाएं. उक्त बातें रविवार को चाईबासा सदर थाना में आयोजित शांति समिति की बैठक में डीसी अन्यय मित्तल ने कही. उन्होंने कहा कि इस बार चाईबासा और चक्रधरपुर के पूजा समितियों में सक्रियता अधिक दिख रही है, जो बेहतर पहल है. इस तरह की सक्रियता होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी भी अब सक्रिय हो चुकी है, उनसे भी सहयोग दुर्गा पूजा समिति के सदस्य ले सकते हैं. शांतिपूर्ण तरीके से पूजा संपन्न हो इसको लेकर रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी भी कार्य करेंगे. बैठक में सुरक्षा को लेकर एसपी आशुतोष शेखर ने कहा कि पूजा पंडाल में हवन के दौरान विशेष ध्यान दें. प्रत्येक पूजा पंडाल में कम से कम दो बोरा बालू रखें. ताकि आग लगे तो बचाया जा सके. हवन के दौरान किसी तरह की चिंगारी इधर-उधर ना जाए और आग ना लगे. साथ ही प्रत्येक पंडाल में आवागमन को सुगम बनाने के लिए एंट्री और एग्जिट गेट अलग-अलग बनाएं, ताकि भीड़ न हो सके. प्रत्येक पूजा पंडाल में 20 अक्टूबर से प्रशासन और पुलिस के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. किसी तरह की परेशानी ना हो, इसको लेकर प्रशासन हमेशा समिति के साथ मिलकर कार्य करेंगे. उन्होंने कहा कि उपद्रव फैलाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी गई है. वैसे लोगों पर कार्रवाई भी की जाएगी जो जानबूझकर पूजा के दौरान उपद्रव फैलाते हैं. बैठक में समिति के पदाधिकारी ने भी कई सुझाव दिए. जिस सुझाव का समाधान करने का आश्वासन डीसी व एसपी ने दिया. बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय समिति के अध्यक्ष नितिन प्रकाश, 20 सूत्री के सदस्य त्रिशानु राय, समाजसेवी राजाराम गुप्ता, चेंबर के अध्यक्ष मधुसूदन के अलावा काफी संख्या में विभिन्न पूजा पंडाल के अध्यक्ष सचिव व सदस्य शामिल थे. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-health-department-allocated-rs-6-crore-46-lakh-for-the-maintenance-of-hospitals/">रांचीः

अस्पतालों के रखरखाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 6.46 करोड़ रुपये किया आवंटित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही