Search

 
 
 

पूरी जम्मेवारी के साथ करें एसआईआर का कार्य: लातेहार डीसी

डीसी उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि एसआईआर का कार्य बहुत ही जवाबदेही भरा है. इस कार्य में बीएलओ व बीएलओ पर्यवेक्षक की महत्वजपूर्ण भूमिका है. डीसी ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए सामूहिक रूप से मिलकर एसआईआर के कार्य नियमानुसार करने की बात कही.
 
कार्यक्रम का उद्घाटन करते डीडीसी व अन्य.

Latehar : लातेहार डीसी उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि एसआईआर का कार्य बहुत ही जवाबदेही भरा है. इस कार्य में बीएलओ व बीएलओ पर्यवेक्षक की महत्वजपूर्ण भूमिका है. डीसी ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए सामूहिक रूप से मिलकर एसआईआर के कार्य नियमानुसार करने की बात कही. डीसी मंगलवार को शहर के दीनदयाल उपाध्यािय नगर भवन में लातेहार, चंदवा व मनिका प्रखंड के बीएलओ व बीएलओ पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को ऑनलाइन संबोधित कर रहे थे.


इससे पूर्व डीडीसी सैयद रियाज अहमद, आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की व महुआडांड़ एसडीओ विपिन दुबे ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. डीडीसी ने कहा कि एसआईआर में एक भी वैध मतदाता का नाम सूची से नहीं हटे, यह सभी की जवाबदेही है. 

 


कार्यक्रम में बीडीओ मनोज कुमार तिवारी,  चंदन प्रसाद,  संदीप कुमार, अतहर रजा, मनोज कुमार, चंदन कुमार पांडेय व जिला निर्वाचन कार्यालय तथा  हेल्प डेस्क मैनेजर सहित सभी बीएलओ व बीएलओ पर्यवेक्षक मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही