Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डेंगू एवं चिकनगुनिया की रोकथाम एवं बचाव के लिए करें व्यापक प्रचार-प्रसार : डीसी

Advertisement
Advertisement

डेंगू एवं चिकनगुनिया की रोकथाम एवं बचाव के लिए कार्यशाला आयोजित

Garhwa : डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव और रोकथाम के लिए सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में डीसी शेखर जमुआर की अध्यक्षता में एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम की बैठक की गई. उक्त बैठक में मुख्यत: डेंगू एवं चिकनगुनिया जैसे बीमारियों से बचाव तथा रोकथाम के विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया. एपिडेमियोलॉजिस्ट संतोष कुमार मिश्रा ने प्रोजेक्टर के माध्यम से उक्त बीमारियों की रोकथाम व बचाव के लिए क्या करें, क्या ना करें जैसे विभिन्न उपाय बताये गये. उन्होंने बताया कि डेंगू/चिकनगुनिया संक्रमित मादा एडिस मच्छर के काटने से होता है. बताया गया कि डेंगू चिकनगुनिया फैलाने वाले एडिस मच्छर साफ पानी में ही पनपते हैं, इसीलिए पानी के बर्तन, पानी की टंकी आदि को ढक कर रखें. घर के आसपास साफ-सफाई रखें, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें. एडिस मच्छर हमेशा दिन के समय ही काटते हैं, इसीलिए पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें. डेंगू और चिकनगुनिया बुखार के उपचार के लिए कोई विशेष दवा नहीं है, यदि डेंगू या चिकनगुनिया के लक्षण दिखाई दे तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें. मच्छरों से बचाव के लिए घर की खिड़की तथा दरवाजे पर जाली लगवाएं. डेंगू एवं चिकनगुनिया बीमारी के मुख्य लक्षण अचानक तेज बुखार आना, पहचान खोना, तेज सिर दर्द, आंखों के पिछले हिस्से में दर्द, जोड़ों एवं मांसपेशियों में दर्द, छाती और हाथों में खसरा जैसे चकते/दाने निकल आना, मसूड़े से खून आना, भोजन में अरुचि एवं भूख न लगना आदि डेंगू एवं चिकनगुनिया के लक्षण हैं. डीसी शेखर जमुआर ने चिकनगुनिया एवं डेंगू से बचाव व रोकथाम के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये. इसे जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर हाट, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों में, विद्यालयों, अस्पतालों आदि के परिसर में होर्डिंग आदि लगवाने की बात कही गई. मौके पर उपस्थित कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद गढ़वा को फॉगिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये. साथ ही लोगों को अपने घरों के आसपास साफ-सफाई रखने को कहा एवं इसका अनुपालन नहीं करने वाले व्यक्तियों पर पेनल्टी लगाने की भी बात कही. स्कूली बच्चों को स्कूल में जागरुकता फैला कर इसकी रोकथाम के उपाय बताने के लिए शिक्षा विभाग को निर्देश दिया. उक्त बैठक में सिविल सर्जन डॉ. अवधेश सिंह, डीआरडीए डायरेक्टर दिनेश प्रसाद सुरीन, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद सुशील कुमार, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल प्रदीप कुमार सिंह, जनसंपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडे समेत अन्य पदाधिकारी, कर्मी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : VC">https://lagatar.in/vc-sir-what-should-i-do-and-where-should-i-get-money-from-i-will-sell-my-kidney-and-give-it-dont-stop-my-file/">VC

सर…क्या करूं, और पैसा कहां से लाऊं, किडनी बेच कर दे दूंगा पैसे, मेरी PHD फाइल ना रोकें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही