Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: सदर अस्पताल में धरने पर बैठे डॉक्टर, लगाया मारपीट का आरोप

Hazaribagh: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉक्टर के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. घटना के विरोध में चिकित्सकों ने कार्य बहिष्कार कर दिया है. इसके कारण शुक्रवार को अस्पताल में दोपहर 12:00 बजे के बाद से किसी भी मरीज का इलाज नहीं हो पाया. जानकारी के अनुसार अस्पताल में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो गई थी. इसके बाद मरीज के परिजन और डॉक्टर के बीच कहासुनी होने लगी. डॉक्टरों का आरोप है कि मरीज की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर के साथ मारपीट की. बाद में पुलिस मरीज के एक परिजन को थाना ले गई. इसके बाद भी आक्रोशित डॉक्टर जिला प्रशासन से अपनी सुरक्षा मांग करते हुए हड़ताल पर चले गए. यहां तक कि डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर के गेट को भी जाम कर दिया. इसके कारण कई मरीज सड़क से ट्रामा सेंटर के अंदर तक तड़पते रहे, लेकिन डॉक्टर इलाज करने नहीं पहुंचे. यहां तक की गंभीर मरीजों को दूसरे अस्पताल में ले जाने के लिए भी गेट नहीं खोला गया. एक मरीज ने जहर खाया था, जिसको तत्काल इलाज की जरूरत थी. लेकिन डॉक्टर ने मानवता को ताक पर रख कर जिला प्रशासन मुर्दाबाद के नारा लगाते रहे और मारपीट की घटना के विरोध में मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के समक्ष धरने पर बैठ गए. चिकित्सकों का कहना है कि कोलकाता में महिला चिकित्सक के साथ जघन्य अपराध हुआ है. इसके बाद भी हजारीबाग प्रशासन नहीं जाग रहा है. पिछले दो दिनों से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग को लेकर भी धरना दिया जा रहा था. धरने के दौरान ही यह घटना हुई है.

जान से मारने की कोशिश करने का भीआरोप

डॉक्टरों का आरोप है कि इलाज के दौरान चिकित्सक के साथ मारपीट की गई थी. डॉक्टरों का आरोप है कि मरीज के परिजनों ने जान से मारने की भी कोशिश की है. चिकित्सक सोमां उरांव का आरोप है कि मरीज की मौत पहले ही हो चुकी थी. जब परिजनों को इसकी जानकारी दी गई तो उन्होंने उनके साथ मारपीट की. डॉक्टरों ने कहा कि यदि चिकित्सकों को सुरक्षा नहीं दी गई तो कोलकाता जैसी घटना हजारीबाग में भी घट सकती है. मेडिकल कॉलेज मुख्यालय से काफी दूर है और यह सड़क हमेशा सुनसान रहती है. दूसरी ओर अस्पताल में भी सुरक्षा के इंतजाम नहीं है. डॉक्टरों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है.

मरीज के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

जानकारी के अनुसार, टाटीझरिया झारपो निवासी गणेश राम को गुरुवार को हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान शुक्रवार को लगभग 12:00 बजे उनकी मौत हो गई. वहीं परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही के कारण उनके मरीज की मौत हुई है. परिजनों ने भी डॉक्टरों पर मारपीट का आरोप लगाया है. परिजनों ने यह भी बताया कि हम मृतक के परिजन केवल डॉक्टर से पूछने के लिए गए थे. इसी बीच दो-तीन डॉक्टर हम लोगों पर बरस गए और मारपीट करने लगे और हंगामा करने लगे. इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और उल्टा हम लोगों को ही आरोपी बना दिया. कई लोगों ने यह भी बताया कि अस्पताल में डॉक्टर इलाज कम नेतागीरी ज्यादा कर रहे हैं. डॉक्टर यूनियन बनाकर मरीजों के साथ आए दिन मारपीट गाली गलौज करते हैं. इसे भी पढ़ें - पेरिस">https://lagatar.in/paris-olympics-vinesh-phogats-appeal-rejected-by-cas-she-will-not-get-silver-medal/">पेरिस

ओलंपिक : विनेश फोगाट की अपील CAS ने खारिज की, नहीं मिलेगा सिल्वर मेडल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही