Ranchi: आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने सर्वे के दौरान दारू व मिठाईवाले के ठिकानों से गड़बड़ी से संबंधित दस्तावेज जब्त किए हैं. फिलहाल जब्त किये गये दस्तावेज की जांच कर गड़बड़ी का विश्लेषण किया जा रहा है.
आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने आठ मार्च को रांची के अरगोड़ा चौक स्थित साहू वाईन और झुमरी तिलैया स्थित कन्हैया कंफेक्शनरी के यहां सर्वे शुरू किया था. साहू वाईन नाम की दुकान के मालिक ब्रजेंद्र साहू और कन्हैया कंफेक्शनरी के मालिक अरुण प्रसाद है. कल शुरू हुआ सर्वे देर रात समाप्त हो गया. सर्वे के दौरान आयकर अधिकारियों ने व्यापारिक गतिविधियों से संबंधित दस्तावेज की जांच की और दुकान के मालिकों से पूछताछ की.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment