Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेतुलिया लैंड स्कैम : राजवीर कंस्ट्रक्शन के विमल अग्रवाल को CID ने किया गिरफ्तार

चर्चित तेतुलिया वन भूमि घोटाला मामले में सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. अवैध तरीके से वन भूमि की खरीद-फरोख्त के आरोपी राजवीर कंस्ट्रक्शन से जुड़े व्यवसायी विमल अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi/Bokaro :  चर्चित तेतुलिया वन भूमि घोटाला मामले में सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. अवैध तरीके से वन भूमि की खरीद-फरोख्त के आरोपी राजवीर कंस्ट्रक्शन से जुड़े व्यवसायी विमल अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

 

गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से विमल अग्रवाल न्यायिक हिरासत में भेज दिया. 

 

बताया जा रहा है कि विमल अग्रवाल ने गिरफ्तारी से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी. लेकिन अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी. इसके बाद से वह लंबे समय से फरार चल रहे थे. 

 

गौरतलब है कि तेतुलिया वन भूमि घोटाले में CID ने इससे पहले इजहार हुसैन, अख्तर हुसैन और राजवीर कंस्ट्रक्शन के निदेशक पुनीत अग्रवाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था.

 

सीआईडी इस मामले में अवैध तरीके से वन भूमि की खरीद-बिक्री और उससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है. आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही