Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची के तुपुदाना में डोडा लदा ट्रक जब्त, खूंटी से जा रहा था हरियाणा

Ranchi : पुलिस ने डोडा लदा ट्रक जब्त किया है. एसएसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए तुपुदाना से डोडा लदा ट्रक को जब्त किया है. पुलिस को देखते ही चालक और तस्कर मौके से फरार हो गये. पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो उसमें से 11 बोरा अफीम का डोडा मिला.

मुढ़ी लदे ट्रक में छुपा कर डोडा ले जाया जा रहा था

रांची पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खूंटी से मुढ़ी लदे ट्रक में डोडा छीपा कर ले जाया जा रहा है. इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने तुपुदाना चौक के समीप मुढ़ी के बोरा में छुपे अफीम के डोडे वाली ट्रक को रोक लिया. पुलिस के ट्रक रोकने के बाद चालक और तस्कर मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गये. बताया जा रहा है डोडा खूंटी से हरियाणा ले जाया जा रहा था.

 मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

डोडा जब्त करने के बाद पुलिस ट्रक के मालिक और डोडा के तस्करों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है. गौरतलब है कि खूंटी से अफीम और डोडा की तस्करी दूसरे राज्यों में की जा रही है. पुलिस के कार्रवाई के बावजूद भी नशा तस्कर नशे की तस्करी कर रहे हैं.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही