Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

क्या सीएम को पता है कि कोल्हान के एक प्रभारी सीएस 2005 में उसी पार्टी के प्रत्याशी थे, जिससे बन्ना गुप्ता लड़े थे- सरयू राय

Ranchi : झारखंड के पूर्व मंत्री एवं जमशेदपुर पूर्वी से विधायक सरयू राय स्वास्थ्य विभाग को लेकर मुखर हैं. सरायकेला के 111 सेव लाइफ अस्पताल के संचालक डॉ ओपी आनंद के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई को लेकर उन्होंने कई सवाल उठाये हैं. सीएम हेमंत सोरेन को पत्र भी लिखा है. अब अपने एक नए ट्वीट में सरयू राय ने कोल्हान में पदस्थापित एक प्रभारी सिविल सर्जन के 2005 में बिहार के झंझारपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का मुद्दा उठाया है.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/सरयू-राय-1-1024x832.jpg"

alt="" class="wp-image-70137"/>
सरयू राय का ट्वीट

इसे भी पढ़ें- हेमंत">https://lagatar.in/hemant-said-the-vaccine-is-about-to-end-the-public-will-abuse/69898/">हेमंत

ने कहाः वैक्सीन खत्म होने वाला है, गालियां देगी जनता

2005 में जिस पार्टी से बन्ना गुप्ता प्रत्याशी थे, उसी के टिकट पर प्रभारी सिविल सर्जन ने लड़ा चुनाव अपने ट्वीट में राय ने लिखा है कि क्या मुख्यमंत्री एवं झारखंड सरकार को पता है. कोल्हान में एक प्रभारी सिविल सर्जन हैं जो 2005 में बिहार के झंझारपुर विधान सभा क्षेत्र से उसी पार्टी से चुनाव लड़े थे, जिस पार्टी से उसी वर्ष स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जमशेदपुर पश्चिम से चुनाव लड़े थे. उन्होंने अपने ट्वीट में झारखंड कांग्रेस पार्टी को भी टैग किया है.

गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता 2005 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर जमशेदपुर पश्चिम सीट से विधानसभा चुनाव लड़े थे. इस चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी सरयू राय ने उन्हें हराकर पहली बार झारखंड से विधायक बने थे. राय इसके पूर्व 1998 से 2004 तक बिहार विधान परिषद के सदस्य थे.

इसे भी पढ़ें- राहत:">https://lagatar.in/relief-vishwanath-palamu-help-hour-instruction-cm-hemant-soren/69951/">राहत:

CM हेमंत सोरेन के निर्देश पर पलामू के विश्वनाथ को घंटे भर में मिली मदद

क्या पूर्वी सिंहभूम के प्रभारी सिविल सर्जन डॉ एके लाल की तरफ है इशारा?

लगातार डॉट इन को जो जानकारी मिली है उसके अनुसार सरयू राय का इशारा पूर्वी सिंहभूम के प्रभारी सिविल सर्जन डॉक्टर एके लाल की तरफ है. इस संबंध में लगातार.इन ने डॉक्टर लाल से उनका पक्ष लेने के लिए उनके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया.

आधे जिलों के सिविल सर्जन को प्रभार देने में वरीयता की हुई अवहेलना

एक अन्य ट्वीट में सरयू राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड कांग्रेस को टैग करते हुए लिखा है कि राज्य में आधे ज़िलों के सिविल सर्जन प्रभार में हैं. प्रभार में वरीयता की अवहेलना हुई है. जिन पर आरोप हैं, जो स्वास्थ्य विभाग से बाहर प्रतिनियुक्त हैं. वे विभाग में वापस आये बिना प्रभारी सिविल सर्जन बन गये हैं. झारखंड कांग्रेस सरकार से नियमित प्रोन्नति दिलवाये.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही