Search

 
 
 

डॉलर पर अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर होंगे, 165 साल पुरानी परंपरा बदली

यह पहली बार होगा जब कोई मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति के अमेरिकी करेंसी पर हस्ताक्षर होंगे. जानकारी दी गयी है कि यह बदलाव जून 2026 में होगा, जब 100 Dollar के नोटों पर डोनाल्ड ट्रंप हस्ताक्षर करेंगे.
 

Washington : अमेरिकी डॉलर के नये नोटों पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर होंगे. अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने यह घोषणा की है. अमेरिका के इतिहास में 165 साल पुरानी परंपरा को बदलते हुए  ट्रेजरी विभाग ने ऐतिहासिक कदम उठाया है.

 

यह पहली बार होगा जब कोई मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति के अमेरिकी करेंसी पर हस्ताक्षर होंगे. जानकारी दी गयी है कि यह बदलाव जून 2026 में होगा, जब 100 Dollar के नोटों पर डोनाल्ड ट्रंप हस्ताक्षर करेंगे.

 

यह  देश की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किया जा रहा है, बता दें किअब तक अमेरिकी नोटों पर ट्रेजरर के हस्ताक्षर होते थे. यह परंपरा 1861 से चली आ रही  है. लेकिन अब Treasurer of the United States की जगह राष्ट्रपति ट्रंप के  हस्ताक्षर करेंसी नोटों पर होंगे.  

 

अमेरिकी वित्त मंत्रालय के ब्रैंडन बीच ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के मौके पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर वित्त मंत्रालय के सचिव स्कॉट बेसेंट के हस्ताक्षर के साथ जल्द ही अमेरिकी मुद्रा पर दिखाई देंगे. यह  इतिहास में पहली बार होगा. लिखा कि  यह हमारे महान राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है, जिसका प्रभाव स्थायी होगा.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही