Search

डोनाल्ड ट्रंप अगले साल भारत आ सकते हैं, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दिये संकेत

रुबियो ने उम्मीद जताई कि वे जल्द भारत आ सकते हैं और राष्ट्रपति ट्रंप की भारत यात्रा की तैयारी शुरू कर करते हैं. यदि ट्रंप अगले साल 2027 में  भारत आते हैं तो यह  दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप की पहली भारत यात्रा होगी.
 
मार्को रुबियो

Washington/NewDelhi : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले साल भारत की यात्रा कर सकते हैं. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इस दिशा में इशारा किया है. 

IANS की रिपोर्ट के अनुसार मार्को रुबियो ने वॉशिंगटन डीसी में भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर कहा कि दोनों देशों के रिश्ते अच्छे दौर में हैं. कहा कि जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच हुई मुलाकात बेहद अच्छी थी. कहा कि  दोनों देश ट्रेड डील पर जल्द मुहर लगायेंगे.

रुबियो ने कहा, भारत-अमेरिका ट्रेड डील को अंतिम रूप देने से बस कुछ कदम दूर हैं.  डील की बातचीत बेहद सकारात्मक रही है. जल्द ही क्वाड की अगली बैठक भी होगी.

रुबियो ने उम्मीद जताई कि वे जल्द भारत आ सकते हैं और राष्ट्रपति ट्रंप की भारत यात्रा की तैयारी शुरू कर करते हैं. यदि ट्रंप अगले साल 2027 में  भारत आते हैं तो यह  दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप की पहली भारत यात्रा होगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें   

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही