Search

 
 
 

राजद नेत्री की जुबान फिसली या नहीं जानते!  बापू और शास्त्री जयंती को शहादत दिवस कहा, किसी ने टोका तक नहीं, देखें वीडि‍यो

 
Ranchi : स्लिप ऑफ टंग एक आम समस्या है. ऐसा किसी के भी साथ हो सकता है. लेकिन अगर ऐसा होने के बाद भी किसी को एहसास ना हो और वो बेधड़क बोले जाए तो फिर इसे क्या कहें. इसके अलावा आसपास मौजूद लोग भी उस वक्त मूकदर्शक बने रहें तो ये और भी गंभीर हो जाता है. दरअसल रांची के राजद कार्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे. इस दौरान गांधी जी के बताए मार्ग पर चलने की अपील भी की गयी. https://youtu.be/MphsZdX6cPA

इसे भी पढ़ें : मोरहाबादी">https://lagatar.in/70-feet-of-ravana-chhau-paika-and-fireworks-will-be-the-attraction-in-morabadi/">मोरहाबादी

में 70 फीट का रावणः छऊ, पाइका और आतिशबाजी होगा आकर्षण
लेकिन सबसे दिलचस्प बात तो यहां तब हो गयी, जब प्रदेश राजद कार्यालय में बापू की जयंती को शहादत दिवस बता दिया गया. पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष पूर्णेन्दु यादव ने दोनों ही विभूतियों की जयंती को शहादत दिवस बताया और उन्हें श्रद्धांजलि दे दी. इससे भी बड़ी बात ये कि पार्टी के किसी भी नेता ने उन्हें रोकना या फिर टोकना मुनासीब नहीं समझा. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/heavy-rain-likely-during-durga-puja-in-ranchi-alert-for-these-districts/">रांची

में दुर्गा पूजा के दौरान भारी बारिश की संभावना, इन जिलों के लिए अलर्ट

ये रहे मौजूद

श्यामदास सिंह, राष्ट्रीय महासचिव अभय सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष पूर्णेन्दु यादव, अंजल किशोर यादव, कमलेश यादव, समेत अन्य नेता मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही