Search

 
 
 

डोरंडा सेंट्रल कमेटी की अपील, मोहर्रम पर समय पर जुलूस निकाले व कानून-व्यवस्था बनाए रखे

Ranchi : डोरंडा सेंट्रल मोहर्रम कमेटी ने मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से डोरंडा क्षेत्र के सभी अखाड़ों के खलीफाओं एवं पदाधिकारियों के लिए निर्देश जारी किए हैं. कमेटी ने सभी से निर्धारित समय का पालन करने की अपील की है. इसके साथ ही भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की है.
 

Ranchi : डोरंडा सेंट्रल मोहर्रम कमेटी ने मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से डोरंडा क्षेत्र के सभी अखाड़ों के खलीफाओं एवं पदाधिकारियों के लिए निर्देश जारी किए हैं. कमेटी ने सभी से निर्धारित समय का पालन करने की अपील की है. इसके साथ ही भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की है.

इसे भी पढ़ें.

कमेटी 26 जून को डोरंडा के विभिन्न मोहल्लों से पारंपरिक झांकी जुलूस निकाला जाएगा. सभी अखाड़ों को रात्रि 9 बजे अपने-अपने मोहल्लों से जुलूस प्रारंभ करने के निर्देश जारी किए है. यह जुलूस निर्धारित मार्गों से होते हुए युनुस चौक पहुंचेगा. जहां से विभिन्न मोहल्लों का भ्रमण करेगा. भ्रमण के बाद सभी झांकियां अपने गंतव्य स्थानों में समाप्त होंगी.


27 जून को निकलेगा मुख्य मोहर्रम जुलूस

कमेटी ने बताया कि मोहर्रम जुलूस 27 जून को निकाला जाएगा. सभी मोहल्लों के अखाड़े और ताजिये सुबह 8 बजे तक युनुस चौक पर एकत्रित होंगे. जुलूस का नेतृत्व धावताल अखाड़ा, ग्वाला टोली द्वारा किया जाएगा. यहां से जुलूस तुलसी चौक और राजेंद्र चौक होते हुए मेन रोड की ओर प्रस्थान करेगा.


रात में निकलेगा ऐतिहासिक पहलाम जुलूस

27 जून की रात मोहर्रम का ऐतिहासिक पहलाम जुलूस भी निकाला जाएगा. इस दौरान सभी अखाड़े पुनः युनुस चौक पर एकत्रित होंगे, जहां पारंपरिक हथियारों के खेल और विभिन्न कलाबाजियों का प्रदर्शन किया जाएगा.


कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील

डोरंडा सेंट्रल मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों ने सभी अखाड़ों के खलीफाओं से समय-सारणी का सख्ती से पालन करने का अनुरोध किया है. समय पर जुलूस निकलने से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिलेगी और लोगो को भी अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही