Search

 
 
 

झारखंड टी-20 : ये अंजली सिंह हैं, बता रही हैं भगदड़ के पहले JSCA के लोग ड्रंक थे

झारखंड टी-20 मैच के फाइनल (मंगलवार रात) में हुई भगदड़ के बाद हर तरफ से झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) को भला-बुरा कहा जा रहा है. सोशल मीडिया पर पोस्ट भरे पड़े हैं. एक पोस्ट अंजलि सिंह नामक युवती की है. वो कह रही हैं कि भगदड़ से पहले वहां के हालात कितने खराब थे. यहां तक कि जेएससीए के लोग भी ड्रंक थे.
 

Ranchi :  झारखंड टी-20 मैच के फाइनल (मंगलवार रात) में हुई भगदड़ के बाद हर तरफ से झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) को भला-बुरा कहा जा रहा है. सोशल मीडिया पर पोस्ट भरे पड़े हैं. एक पोस्ट अंजलि सिंह नामक युवती की है. वो कह रही हैं कि भगदड़ से पहले वहां के हालात कितने खराब थे. यहां तक कि जेएससीए के लोग भी ड्रंक थे.

 


अपने वीडियो में अंजलि ने बताया है कि टिकट थी नहीं. फ्री इंट्री थी. ज्यादा लोग पहुंच गये. ऐसे में जेएससीए को इस बात का एनाउंसमेंट करना चाहिए था. लोग लौट जाते. लेकिन जेएससीए के लोगों ने थोड़ी देर रूकिये, गेट खुलेगा. इस कारण लोग जमे रहें और बाद में हालात काबू में नहीं रहे. 

 

 

उल्लेखनीय है कि तमाम तरह से व्यवस्था के लिए जेएससीए के पदाधिकारी खास कर अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, आयोजन समिति में शामिल एसजे अपलिफ्ट कंपनी व एबी स्पोर्ट्स के प्रतीक जैन जिम्मेदार थे. इन तीनों की साझा जिम्मेदारी थी कि अव्यवस्था ना हो, दर्शकों को दिक्कत ना हो. वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था स्टेडियम से दूर हो. पर लोगों ने देखा कि तीनों सिर्फ वीवीआईपी के आगे-पीछे करने में व्यस्त थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही