Search

डोरंडा कॉलेज NSS का अनूठा अभियान, पक्षियों के लिए की दाना-पानी की व्यवस्था

Ranchi: बढ़ती गर्मी और पक्षियों के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए डोरंडा कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा “एक मुट्ठी दाना पक्षियों के नाम” अभियान की शुरुआत की गई. अभियान के तहत पक्षियों के लिए दाना और पानी की व्यवस्था की गई.
 
कार्यक्रम में कॉलेज के प्रत्येक एनएसएस वॉलिंटियर्स ने अपने घरों से एक-एक मुट्ठी चावल, दाल और गेहूं लाकर पक्षियों के भोजन की व्यवस्था में योगदान दिया. इस पहल का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशील बनाना है.

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजकुमार शर्मा ने कहा कि इस तरह के कार्यों से समाज में जागरूकता बढ़ेगी. उन्होंने सभी वॉलिंटियर्स से अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में भी पक्षियों के लिए दाना और पानी उपलब्ध कराने का संकल्प लेने का आह्वान किया.

एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. कंचन मुंडा की देखरेख में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस वॉलिंटियर्स विपुल, रामधनी, सचिन, तहमीद, जरीन, अनुभव, रौनक, अंश, दीक्षा, करिश्मा, आसानी और रश्मि सहित अन्य छात्रों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही