Search

 
 
 

राज्यसभा चुनाव: महागठबंधन में सीट बंटवारे पर कांग्रेस ने रखा अपना पक्ष

Ranchi: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव से पहले महागठबंधन के भीतर सीटों को लेकर चर्चा तेज हो गई है. चुनाव कार्यक्रम जारी होने के बाद अब कांग्रेस ने खुलकर एक सीट पर अपना दावा पेश किया है.
 

Ranchi: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव से पहले महागठबंधन के भीतर सीटों को लेकर चर्चा तेज हो गई है. चुनाव कार्यक्रम जारी होने के बाद अब कांग्रेस ने खुलकर एक सीट पर अपना दावा पेश किया है.

 

झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि राज्यसभा चुनाव को लेकर अंतिम फैसला महागठबंधन के शीर्ष नेता करेंगे, लेकिन प्रदेश कांग्रेस चाहती है कि दो सीटों में से एक सीट पार्टी को मिले. उन्होंने कहा कि गठबंधन में कांग्रेस की मजबूत भागीदारी है और एक सीट पर उसका अधिकार बनता है.

 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और एआईसीसी सदस्य राजेश ठाकुर ने भी इस मांग का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि महागठबंधन में शामिल सभी दलों की भूमिका अहम है और कांग्रेस को एक सीट मिलनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि झामुमो, कांग्रेस, राजद और माले मिलकर चुनाव लड़ते हैं तो दोनों सीटों पर जीत आसान होगी.

 

विधानसभा के मौजूदा आंकड़ों पर नजर डालें तो महागठबंधन मजबूत स्थिति में दिखाई दे रहा है. 81 सदस्यीय विधानसभा में राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए 28 वोट जरूरी हैं. फिलहाल इंडिया ब्लॉक के पास कुल 56 विधायक हैं. इनमें झामुमो के 34, कांग्रेस के 16, राजद के 4 और माले के 2 विधायक शामिल हैं.

 

वहीं एनडीए के पास कुल 24 विधायक हैं. इसमें भाजपा के 21, जदयू का 1, आजसू का 1 और लोजपा रामविलास का 1 विधायक शामिल है. ऐसे में मौजूदा संख्या के हिसाब से महागठबंधन दोनों सीटों पर मजबूत स्थिति में माना जा रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही