Search

 
 
 

Deoghar News : बांग्लादेशियों को भारत का वोटर बनाकर सरकार बनाना चाहता है विपक्ष- निशिकांत

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एसआईआर व राजसभा चुनाव को लेकर विपक्ष पर जमकर हमला बोला. कहा कि विपक्षी दल एकजुट होकर बांग्लादेशियों को भारत का वोटर बनाकर देश में सरकार बनाना चाहते हैं. लेकिन, भाजपा उनके मंसूबों को सफल नहीं होने देगी.
 
मीडिया से बात करते भाजपा नेता निशिकांत दुबे.

Deoghar : गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे सोमवार को देवघर पहुंचे. वह एम्स के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे. देवघर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने एसआईआर व राजसभा चुनाव को लेकर विपक्ष पर जमकर हमला बोला. कहा कि विपक्षी दल एकजुट होकर बांग्लादेशियों को भारत का वोटर बनाकर देश में सरकार बनाना चाहते हैं. लेकिन, भाजपा उनके मंसूबों को सफल नहीं होने देगी. 


उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी यही राजनीति कर रही थीं. जिसका परिणाम सबके सामने है. विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत हुई. इससे यह साफ हो गया है कि जनता भाजपा के साथ है. रायबरेली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी व गृह मंत्री अमित शाह को गद्दार कहे जाने के सवाल पर दुबे ने कहा कि राहुल गांधी की बातों को अब कोई गंभीरता से नहीं लेता. वह सोनिया गांधी से आग्रह करेंगे कि राहुल गांधी का इलाज करवाएं, क्योंकि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. 

 

 

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर संसद कुछ भी कहने से बचते नजर आए, लेकिन उन्होंने इशारों में कहा कि राज्यसभा की दोनों सीटें भाजपा जीतेगी. राज्य के विधायक और सरकार में शामिल लोग यह समझ चुके हैं कि देश का भविष्य भाजपा के हाथों में सुरक्षित है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही