Search

 
 
 

Deoghar News :  कूड़ा फेंक कर तालाब की अस्तित्व मिटाने की कोशिश

जिले के पालोजोरी प्रखंड स्थित हटिया परिसर का तालाब अतिक्रमण और कूड़ा-कचरा डालने की वजह से अपने अस्तित्व के संकट से जूझ रहा है.
 

jitan Kumar
 
Deoghar : जिले के पालोजोरी प्रखंड स्थित हटिया परिसर का तालाब अतिक्रमण और कूड़ा-कचरा डालने की वजह से अपने अस्तित्व के संकट से जूझ रहा है. प्रशासन की चेतावनी और बोर्ड लगाए जाने के बावजूद तालाब को भरने का सिलसिला नहीं रुक रहा है.जानकारी के अनुसार, तत्कालीन उपायुक्त के आदेश पर प्रभारी अंचलाधिकारी कृष्ण सिंह मुंडा व कामदेव प्रसाद सिन्हा द्वारा 6 जनवरी 2026 को हटिया परिसर में एक बोर्ड लगाया गया था. 

 

Uploaded Image

 

बोर्ड में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया था कि यह भूमि सर्वे खतियान में सरकारी जमीन दर्ज है और इस पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य तथा खरीद-बिक्री पूरी तरह वर्जित है.प्रभारी अंचल अधिकारी कृष्ण सिंह मुंडा ने हिदायत दी थी कि यहां पूर्व से एक पोखर है जिसे यहां की लोगों के द्वारा कूड़ा कचरा डालकर पोखर के अस्तित्व को मिटाने की कोशिश जारी है अगर कोई कूड़ा कचरा पोखर में डालता है.

 

या पोखर का अतिक्रमण करता है तो उसे पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी लेकिन हिदायत और बोर्ड लगाने के बावजूद कोई असर नहीं दिख रहा पोखर में स्थानीय होटल चाय दुकानदार स्थानीय सब्जी विक्रेताओं के द्वारा तालाब में रात्रि के समय कूड़ा कचरा डालकर पोखर के अस्तित्व को मिटाने की कोशिश जारी है. 

 

आपको बता दें कि आज तालाब के जमीन पर बोर्ड लगाया गया है उसे जमीन पर सप्ताह में 2 दिन सोमवार और गुरुवार को हाथ लगता है हाथ में गाय बैल बकरा बकरी बकरी दुकानदार सब्जी लगाने वालों से भाड़ा वसूला जाता है अंचलाधिकारी का कहना है कि उक्त पोखर को मनरेगा योजना से जिर्णोद्धार कराया जाएगा.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही