Search

 
 
 

Palamu News :   घर पर सोई बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, आरोपी पिता फरार

जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र से पिता-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है, यहां सांगवार पंचायत के लोहारा गांव में एक पिता ने नींद में सो रही बेटी की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी. मृतका की पहचान अंजनी के रूप में हुई है. घटना के बाद आरोपी पिता अगस्त मेहता फरार हो गया है.
 

Palamu :   जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र से पिता-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है, यहां सांगवार पंचायत के लोहारा गांव में एक पिता ने नींद में सो रही बेटी की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी. मृतका की पहचान अंजनी के रूप में हुई है. घटना के बाद आरोपी पिता अगस्त मेहता फरार हो गया है. 

 

मिली जानकारी के अनुसार, अंजनी घर में सो रही थी. इसी दौरान उसके पिता ने कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

 

फिलहाल हत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. वहीं फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही