Search

 
 
 

Jharkhand Weather: डाल्टनगंज रहा सबसे गर्म, रांची में आंधी-बारिश का अलर्ट

Ranchi: झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ नजर आ रहा है. राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का असर बना हुआ है, जबकि कई जिलों में गर्जन, बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने 25 और 26 मई को लेकर विशेष चेतावनी जारी की है.
 

Ranchi: झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ नजर आ रहा है. राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का असर बना हुआ है, जबकि कई जिलों में गर्जन, बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने 25 और 26 मई को लेकर विशेष चेतावनी जारी की है.

 

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई. सबसे अधिक 9.8 मिलीमीटर बारिश पाकुड़िया में हुई. वहीं बहरागोड़ा में 6.6 मिलीमीटर और दुमका में 3.6 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई. तापमान की बात करें तो डाल्टनगंज राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं कोडरमा में न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ.

 

राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जमशेदपुर में 40.5 डिग्री और बोकारो थर्मल में 42.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. चाईबासा, लोहरदगा और सरायकेला में भी गर्मी का असर बना रहा. मौसम विभाग के अनुसार, गढ़वा, पलामू और चतरा जिलों में लू चलने की संभावना है. लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

 

वहीं धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, रामगढ़, रांची, खूंटी और गुमला जिलों में गर्जन के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इन इलाकों में वज्रपात की भी आशंका जताई गई है.

 

26 मई को धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग और कोडरमा में हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है.

 

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है. रांची में 26 से 31 मई तक आंशिक बादल छाए रहने और गर्जन के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है. इससे राजधानी के तापमान में गिरावट आ सकती है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही