Search

 
 
 

रांची की बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, बड़े रोड व फ्लाईओवर प्रोजेक्ट तेजी से आगे बढ़े

Ranchi: झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग की ओर से जारी रांची रोड सर्किल की प्रगति रिपोर्ट में बताया गया है कि राजधानी और आसपास के जिलों में सड़क और पुल निर्माण की कई अहम परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, इन परियोजनाओं के पूरा होने से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और शहर की कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी.
 

Ranchi: झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग की ओर से जारी रांची रोड सर्किल की प्रगति रिपोर्ट में बताया गया है कि राजधानी और आसपास के जिलों में सड़क और पुल निर्माण की कई अहम परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, इन परियोजनाओं के पूरा होने से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और शहर की कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी.

 

रांची शहर में कई प्रमुख सड़क और फ्लाईओवर परियोजनाओं का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है. नेवारी विकास विद्यालय से नामकुम आरओबी तक 15.214 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क और पुल निर्माण परियोजना का 81 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है. वहीं बहू बाजार से पटेल चौक तक बनने वाले फ्लाईओवर का 37 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है. यह फ्लाईओवर सिरमटोली-मेकॉन फ्लाईओवर को जोड़ने का काम करेगा.

 

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से रिंग रोड तक 6.95 किलोमीटर लंबी सड़क और पुल निर्माण परियोजना में अब तक 31 प्रतिशत प्रगति दर्ज की गई है. पंडरा से कांके हॉलिडे होम तक फोरलेन सड़क के पुनर्निर्माण का काम शुरुआती चरण में है और इसकी भौतिक प्रगति 9 प्रतिशत तक पहुंची है.

 

रांची रोड सर्किल के अन्य जिलों में भी सड़क निर्माण परियोजनाओं में तेजी देखने को मिल रही है. खूंटी में हटिया-लोधमा-कर्रा रोड चौड़ीकरण परियोजना का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है. वहीं करकट्टा नदी के पास सड़क पुनर्निर्माण कार्य 85 प्रतिशत तक पहुंच गया है.

 

सिमडेगा जिले में बीरू से रामरेखाधाम सड़क निर्माण परियोजना अंतिम चरण में है और इसका 99 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है. लोहरदगा में नदिया मोड़ से इरगांव होते हुए भंडरा तक सड़क निर्माण का 85 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है.

 

इसके अलावा विभिन्न इलाकों में सड़कों की राइडिंग क्वालिटी सुधारने के लिए भी काम किया जा रहा है. इटकी मोड़ से ब्रह्मबे रोड और नामकुम-डोरंडा रोड में आरसीसी ड्रेन निर्माण सहित कई कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही