Search

भाजपा ने झारखंड के जिलों में नियुक्त किए नए प्रभारी, संगठन को धार देने की तैयारी

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी की, झारखंड इकाई ने संगठनात्मक गतिविधियों को धार देने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों और महानगर क्षेत्रों में नए जिला प्रभारियों की नियुक्ति की है. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर नई सूची जारी की गई. यह सूची भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी के हस्ताक्षर से जारी की गई है. पार्टी का कहना है कि नई नियुक्तियों से संगठन का काम और बेहतर तरीके से हो सकेगा और कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल मजबूत होगा.
 
जारी सूची में राज्य के 30 जिलों और महानगर क्षेत्रों के लिए प्रभारियों के नाम तय किए गए हैं. रांची महानगर की जिम्मेदारी भरत यादव को सौंपी गई है, जबकि रांची पूर्वी के लिए अशोक शर्मा और रांची पश्चिमी के लिए नन्दजी प्रसाद को प्रभारी बनाया गया है. 

इसके अलावा जमशेदपुर महानगर के लिए बबन गुप्ता, धनबाद महानगर के लिए संजीव विजयवर्गीय, देवघर के लिए यदुन्दन पाठक, पलामू के लिए शशिभूषण भगत, हजारीबाग के लिए किशन दास और दुमका के लिए अशोक उपाध्याय को जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा अन्य जिलों के भी प्रभारी बनाए गये हैं.

Uploaded Image

भाजपा की ओर से जारी लिस्ट

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही