Search

 
 
 

Sports News: IAU 24-H एशिया और ओशिनिया चैंपियनशिप में अमर सिंह ने जीता गोल्ड

जापान में IAU 24-H एशिया और ओशिनिया चैंपियनशिप में भारत ने इतिहास रच दिया है. इस चैंपियनशिप में भारत ने कुल 5 मेडल अपने नाम किए है. वहीं, भारतीय पुरुष टीम ने पुरुषों के व्यक्तिगत इवेंट में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए कुल 815.833 किलोमीटर की दूरी तय करके टीम गोल्ड मेडल हासिल किया.
 

Lagatar Desk: जापान में IAU 24-H एशिया और ओशिनिया चैंपियनशिप में भारत ने इतिहास रच दिया है. इस चैंपियनशिप में भारत ने कुल 5 मेडल अपने नाम किए है. वहीं, भारतीय पुरुष टीम ने पुरुषों के व्यक्तिगत इवेंट में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए कुल 815.833 किलोमीटर की दूरी तय करके टीम गोल्ड मेडल हासिल किया. 

 

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा कि भारतीय अल्ट्रा रनर्स फिर से एशिया-ओशिनिया के चैंपियन. 2022, 2024 और अब 2026 में 23 से 24 मई तक 24 घंटे की कड़ी रेसिंग में रनर्स ने अपनी शारीरिक और मानसिक सीमाओं को पार करते हुए शानदार प्रदर्शन किया.

 
अमर सिंह देवंदा की अगुवाई में भारतीय पुरुष टीम ने 282.881 किलोमीटर की दूरी के लिए 226 लैप पूरे करके गोल्ड मेडल जीता है. वहीं, महिलाओं के वर्ग में, भारतीय महिला टीम ने ब्रॉन्ज (667.722 किलोमीटर) जीता, जिसमें तेनजिन डोल्मा (228.939 किलोमीटर) ने शानदार चौथा व्यक्तिगत स्थान हासिल किया.

 

वहीं, गीनो एंटनी ने 272.894 किलोमीटर (218 लैप) के साथ दूसरा स्थान हासिल किया. मेजबान जापान ने मासाकी किमोटो की अगुवाई में टीम सिल्वर (754.726 किलोमीटर) अपने नाम किया. ऑस्ट्रेलिया ने फिल गोर के 253.392 किलोमीटर के शानदार प्रदर्शन की वजह से टीम ब्रॉन्ज (732.525 किलोमीटर) पर कब्जा जमाया. 

 

जापान की मिहो नाकाटा ने घरेलू मैदान पर शानदार प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीता, उन्होंने 261.170 किलोमीटर की दूरी तय की. उनके प्रदर्शन के चलते जापानी महिला टीम ने कुल 707.357 किलोमीटर की दूरी तय करके गोल्ड मेडल जीता. ऑस्ट्रेलिया ने सिल्वर मेडल (684.450 किलोमीटर) जीता. कुल 81 एथलीट (39 महिलाएं / 42 पुरुष) ने 9 फेडरेशन का प्रतिनिधत्व किया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही