Search

 
 
 

पेट्रोल-डीजल के दाम चौथी बार बढ़े, राहुल गांधी ने पीएम मोदी को महंगाई मानव मोदी करार दिया

राहुल गांधी ने कहा कि जनता की जेब पर लगातार वार किया जा रहा है. राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी को महंगाई मानव मोदी करार दिया. उन्होंने लिखा, पेट्रोल-डीजल के दाम किश्तों में बढ़ाया जाता है, ताकि चुपके-चुपके आपकी(जनता) जेब कटती रहे.
 

New Delhi : चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल लगभग आठ रुपये महंगा कर दिया गया. सरकार(मोदी) जनता को राहत देने के बजाय लगातार महंगाई बढ़ा रही है. महंगाई मानव मोदी का एक ही काम है, चुनाव में वादे और बाकी समय जनता की जेब पर वार.

 

 

राहुल गांधी ने यह कहते हुए पीएम मोदी पर हमला बोला है. पिछले 10 दिनों में चौथी बार पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा करने को लोकर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सरकार को निशाने पर लिया.

 

राहुल गांधी ने कहा कि जनता की जेब पर लगातार वार किया जा रहा है. राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी को महंगाई मानव मोदी करार दिया. उन्होंने लिखा, पेट्रोल-डीजल के दाम किश्तों में बढ़ाया जाता है, ताकि चुपके-चुपके आपकी(जनता) जेब कटती रहे.  

 

राहुल ने  कहा कि वे कई माह से आर्थिक संकट और महंगाई बढ़ने की चेतावनी दे रहे थे, लेकिन सरकार चुनावों में व्यस्त रही है.कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि देशभर में पेट्रोल-डीजल और CNG की कीमत लगातार बढ़ाये जाने आम लोगों की चिंता बढ़ गई है.

 

यात्रा, खाने-पीने की चीजों और रोजमर्रा के सामानों पर भी इसका असर साफ दिख रहा है  मिडिल क्लास और गरीब परिवारों पर सीधा असर पड़ रहा है. कांग्रेस पार्टी ने सरकार से पेट्रोल-डीजल की कीमत में  राहत देने और महंगाई पर नियंत्रण करने की मांग की है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही