Search

 
 
 

राइज एंड फॉल 2 में डबल एविक्शन,कियारा अनु- राज ग्रोवर शो से बाहर

Lagatar Desk : दोनों को डबल एविक्शन के तहत शो से बाहर होना पड़ा. वहीं, कियारा घर से बेघर होने पर फूट फूट कर रो पड़ी.दरअसल कियारा अनु, राज ग्रोवर और काजल राघवानी बॉटम 3 में पहुंच गए थे. इसके बाद तीनों कंटेस्टेंट्स की किस्मत का फैसला रूलर्स के हाथों में था. रूलर्स को इनमें से एक कंटेस्टेंट को बचाने का मौका मिला.
 
कियारा अनु- राज ग्रोवर शो से बाहर

Lagatar Desk : रियलिटी शो राइज एंड फॉल इन दिनों दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है. आए दिन शो में ट्विस्ट और ड्रामे देखने को मिलता है. अब इसी बीच शो से दो लोगों का सफर खत्म हो गया है. कियारा अनु और राज ग्रोवर का एविक्शन हुआ है.

 

 

 

दोनों को डबल एविक्शन के तहत शो से बाहर होना पड़ा. वहीं, कियारा घर से बेघर होने पर फूट फूट कर रो पड़ी.दरअसल कियारा अनु, राज ग्रोवर और काजल राघवानी बॉटम 3 में पहुंच गए थे. इसके बाद तीनों कंटेस्टेंट्स की किस्मत का फैसला रूलर्स के हाथों में था. रूलर्स को इनमें से एक कंटेस्टेंट को बचाने का मौका मिला.

 

 

निहारिका ने काजल राघवानी को बचाया

इस दौरान रूलर्स निहारिका ने कियारा अनु और राज ग्रोवर की जगह काजल राघवानी को बचाने का फैसला किया. इसके बाद कियारा और राज को शो से बाहर होना पड़ा. कियारा को उम्मीद थी कि सारा गुरपाल और निहारिका तिवारी जैसी उनकी दोस्त उन्हें बचाने के लिए आगे आएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इस फैसले से कियारा काफी निराश नजर आई.

 

कियारा के जाने पर भावुक हुए घरवाले

कियारा अनु के एविक्शन से मनीष और शो के कुछ अन्य सदस्य भावुक हो गए. कियारा के जाने पर घर में इमोशनल माहौल देखने को मिला. वहीं, राज ग्रोवर के बाहर होने से भी शो में आगे की रणनीतियों पर असर पड़ सकता है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही