Search

 
 
 

पलामू में डबल मर्डर से सनसनी, 2 किमी की दूरी पर युवती का गला कटा व युवक का शव बरामद

जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बखारी गांव में एक 20 वर्षीय युवती का गला कटा शव उसकी फुआ के घर से बरामद किया गया है. वहीं, मृतका के फुआ के बेटे बिट्टू सिंह का शव बखारी गांव स्थित रेलवे ट्रैक से मिला है.
 

Palamu :  जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बखारी गांव में एक 20 वर्षीय युवती का गला कटा शव उसकी फुआ के घर से बरामद किया गया है. वहीं, मृतका के फुआ के बेटे बिट्टू सिंह का शव बखारी गांव स्थित रेलवे ट्रैक से मिला है.

 

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है. हत्या का कारण प्रेम संबंध बताया जा रहा है. हालांकि इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है. घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

 

जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पाकर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है. 

 

इस संबंध में थाना प्रभारी लाल जी ने बताया कि दोनों के शव लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर मिले हैं. पुलिस को घटना की सूचना सुबह तीन बजे के आसपास मिली. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही