Ranchi News: साहिबगंज-बड़हरवा रेलखंड में सकरीगली और महाराजपुर स्टेशनों के बीच डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू हो गया है. करीब 7 दिन तक बंद रहने के बाद 6 अक्टूबर को डाउन लाइन को ट्रेनों के परिचालन के लिए फिट घोषित किया गया.
गंगा नदी के तटबंध में कटाव के कारण सुरक्षा को देखते हुए 29 सितंबर से इस लाइन पर ट्रेन परिचालन अस्थायी रूप से बंद किया गया था. रेलवे ने ट्रैक की मरम्मत और जरूरी पुनर्वास का काम पूरा कर लिया है. इसके बाद 6 अक्टूबर को सुबह 11:58 बजे डाउन लाइन को यात्री, मेल-एक्सप्रेस और मालगाड़ियों के लिए खोल दिया गया.
लाइन बहाल होने के बाद रद्द, बदले रूट से चल रही और कुछ दूरी तक ही चल रही ट्रेनों का परिचालन फिर से उनके तय मार्ग और गंतव्य तक किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें:
6 अक्टूबर से बहाल हुई ट्रेनें
63406 साहिबगंज-रामपुरहाट मेमू
63073 रामपुरहाट-साहिबगंज मेमू
53487 तीनपहाड़-राजमहल पैसेंजर
53411 बड़हरवा-साहिबगंज पैसेंजर
53408 जमालपुर-रामपुरहाट पैसेंजर
53490 राजमहल-तीनपहाड़ पैसेंजर
6 अक्टूबर से तय रूट पर चलेंगी ये ट्रेनें
13072 जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस
13404 भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस
03030 नतेसर-हावड़ा स्पेशल
इन ट्रेनों का परिचालन अब तय गंतव्य तक होगा
53029 आजिमगंज-भागलपुर पैसेंजर
13410 किऊल-मालदा टाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस
7 अक्टूबर से इन ट्रेनों को अपने तय स्टेशन से चलाया जाएगा
53403 रामपुरहाट-गया पैसेंजर
53030 भागलपुर-आजिमगंज पैसेंजर
डाउन लाइन बहाल होने के बाद साहिबगंज-बड़हरवा रेलखंड पर ट्रेन परिचालन सामान्य हो गया है. इससे इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

